Shilajit Health Benefits : महिलाओं को हैं ये परेशानियां तो रोजाना करें शिलाजीत का सेवन, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगी आप

Shilajit Health Benefits : शिलाजीत (Shilajit) महिलाओं और पुरुषों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका उल्लेख आयुर्वेद में भी किया है कि यह एक रामबाण औषधि के रूप में काम करती है। आइए जानते हैं कि शिलाजीत (Shilajit) खाने से महिलाओं को क्या फायदे होते हैं।
1- वजन घटाने में मदद करती है शिलाजित (Shilajit)
शिलाजीत खाने से महिलाओं का वजन नेचुरल तरीके से कम होता है, शिलाजीत में ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो भूख को कम करने में मदद करते हैं। जिससे आप कम खाती हैं और तेजी से कैलोरी को बर्न कर सकती हैं।
कैसे करें शिलाजित का सेवन
आप रोजाना दिन में 250 मिलीग्राम- 500 मिलीग्राम शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं।
प्रो टिप: कम समय में बेहतरीन परिणाम के लिए आप 10-15 मिनट के वर्कआउट के बाद शिलाजीत पाउडर या टैबलेट खा सकते हैं। शिलाजीत को खाने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
2. पीरियड्स के लिए शिलाजीत
शिलाजीत महिलाओं के पीरियड्स के दिनों में होर्मोन्स को बैंलेस करने में मदद करती है। साथ ही पीरियड्स के दौरान ऐंठन और दर्द से राहत दिलाने में भी हेल्प करती है।
3-उम्र बढ़ने के लिए शिलाजीत
शिलाजीत एंटीऑक्सिडेंट पाएं जाते हैं तो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। यह आपकी स्कीन के लिए काफी फायदेमंद है। शिलाजीत का सेवन करने से आप जवां नजर आती हैं।
4.बालों के लिए शिलाजीत
शिलाजीत में पाया जाने वाला फुल्विक एसिड, जिंक, सल्फर और मैग्नीशियम बालों के लिए काफी फायदेमंद है। जिंक से झड़ते बालों को रोका जा सकता है। वहीं मैग्नीशियम से ड्रैंडर्फ को कम किया जा सकता है।
5- हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है। शिलाजीत मेनोपॉज के लक्षणों से राहत दिलाने के लिए हड्डियों की संरचना और घनत्व को मजबूत करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS