Breakfast Tips: नाश्ते में गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, जानें हेल्दी फूड्स खाने के नुकसान

Breakfast Tips: नाश्ते में गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, जानें हेल्दी फूड्स खाने के नुकसान
X
Breakfast Tips: सुबह के नाश्ते में अधिकतर हेल्दी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि कुछ हेल्दी फूड्स भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि किन फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए।

Breakfast Tips: इस बात का हम सभी को पता है कि सुबह का नाश्ता करना सेहत के लिए काफी जरूरी है। ऐसा करने से शरीर पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है। डॉक्टर भी सुबह का नाश्ता करना की सलाह देते हैं। लेकिन, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने काम में इतना ज्यादा बिजी होते हैं कि उन्हें नाश्ता करने का टाइम नहीं होता है। इसलिए अधिकतर लोग खाने में इंस्टेंट फूूड का नाश्ता करने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं।

दरअसल, क्या हम लोगों ने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि जो नाश्ता हम जल्दबाजी में कर लेते हैं, वह सेहत के लिए कितना हानिकारक है और शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचा रहा है। इस खबर के जरिए हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बातएंगे, जो सुबह नाश्ते के वक्त नहीं खानी चाहिए।

नाश्ते में दही से बनाएं दूरी (Straight Distance from Curd)

दही में विटामिन-बी12 और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन, दही को सुबह उठते ही नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। डॉक्टर सुबह खाली पेट दही खाने के लिए मना करते हैं क्योंकि दही शरीर में बलगम बनाने का काम करता है। इसलिए अब से खाली पेट सबसे पहले दही का सेवन न करें। ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

नाश्ते में खट्टे फल खाने से करें परहेज (Avoid Eating Sour Fruits)

सुबह का नाश्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अधिकतर फलों में मिनरल्स और विटामिन्स के साथ-साथ कई पोषक तत्वों की मौजूदगी होती हैं। लेकिन खट्टे फल यानी की सिट्रस फ्रूट्स नाश्ते में खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह खाली पेट खट्टे फलों के खाने से सीने में गैस, जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

व्हाइट ब्रेड खाना हानिकारक (Eating White Bread is Harmful)

आमतौर पर अधिकतर लोगों को सफेद ब्रेड पसंद होती है और ये लोगों के नाश्ते में जरूर शामिल होती हैं। दरअसल, अगर आप लाइट फूड खाना चाहते हैं, तो ब्रेड खाना काफी अच्छा ऑप्शन है। मगर इसे नाश्ते के वक्त बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि सफेद ब्रेड मैदा से बनी होती है। साथ ही, इसमें न्यूट्रिएंस की मात्रा काफी कम होती हैं। व्हाइट ब्रेड खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम व्हाइट ब्रेड खाएं।

पैक्ड फूड से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर (Packaged Food Increase Blood Pressure)

जो लोग अपने घर से काम की वजह से दूर रहते हैं, उन लोगों के पास सुबह का नाश्ता बनाने का समय नहीं होता है। ऐसे में वह लोग पैक्ड फूड का अधिक इस्तेमाल करते हैं। इन पैक्ड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक होती हैं, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करता है। इसलिए व्यक्ति को पैक्ड फूड खाने से बचना चाहिए।

खाली पेट मीठे खाने से बचें (Avoid Eating Sweets)

अगर आप सुबह खाली पेट मीठा खाया जाएं, तो शरीर में ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ सकता है। सुबह के वक्त मीठा खाने से शुगर होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह के नाश्ते में शुगर ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Shardiya Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत खत्म होने के बाद

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


Tags

Next Story