Immunity Boosting Foods: इन 5 फूड्स को खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी, अब सर्दी-जुकाम की होगी छुट्टी

Immunity Boosting Foods: मानसून के दस्तक देने के बाद से ही अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। हमें बीमारी से बचाने में इम्यून सिस्टम बेहद असरदार होता है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, वो अक्सर बीमार पड़ते हैं। सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, सुस्ती आदि की समस्या हमेशा होती है और वायरल बीमारियों का भी अधिक खतरा बढ़ जाता है। देश में इस समय वायरल संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं। कई बार इन बीमारियों के चलते मरीज की जान चली जाती है। इसलिए हमें इन बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आज ही अपनी डाइट में इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने वाली चीजों का सेवन करें। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सी चीजें है, जो इम्युनिटी बढ़ाती हैं।
आंवला
आंवला हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कई बीमारी दूर होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी वायरल जैसे गुण होते हैं। यह विटामिन-C से भरपूर होता है, जो इम्यूव सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसका सेवन करने से आप मौसम संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं। इसे जूस, मुरब्बा, चटनी आदि के रूप में खाया जा सकता है।
नट्स
नट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इम्युनिटी सिस्ट को बढ़ाने के लिए आप बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट का सेवन कर सकते हैं। आप इन्हें डेली लाइफ में नाश्ते के तौर पर भी खा सकते हैं।
नींबू
सभी की किचन में नींबू आपको आसानी से मिल जाता है। इसके इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद भी बढ़ता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर नींबू शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, कई बीमारियों से बच सकते हैं। दाल, सब्जी, सलाद में नींबू का रस को मिलाकर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है।
छाछ
छाछ के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और वायरल इन्फेक्शन से बच सकते हैं। इसके अलावा छाछ पाचन की समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप छाछ का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें काली मिर्च, सेंधा नमक या अन्य मसाले भी मिला सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। ग्रीन टी पानी से इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। इसमें एपिगैलोकैटेचिन गैलेट होता है, जो बीमारी को कम करने वाले एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है।
ये भी पढ़े:- Cauliflower Side Effects: फूलगोभी खाने के ये हैं बड़े नुकसान
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS