Aloe Vera Side Effects: एलोवेरा के फायदे तो सभी जानते हैं, एक बार इसके नुकसान भी जान लें

Aloe Vera Side Effects: एलोवेरा सेहत से होने वाले फायदो के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। स्किन और बालों के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा (Aloe Vera) में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। वहीं एलोवेरो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है(Aloe Vera Benefits)। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा किया जाए तो आपको काफी नुकसान भी पहुंच सकता है(Aloe Vera Side Effects)। इसी बीच आज हम आपको एलोवेरा से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं(Disadvantages Of Aloe Vera)।
स्किन एलर्जी
जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जेल के यूज से आपको स्किन रेडनेस और इचिंग जैसी दिक्कत भी हो सकती है। वैसे तो स्किन के लिए एलोवेरा को काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं अगर इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो स्किन में काफी प्रॉब्लम भी हो सकती है।
वीकनेस
एलोवेरा का इस्तेमाल नियमित मात्रा में ही करें। लगातार एलोवेरा का जूस पीने से पोटेशियम की मात्रा कम हो सकती है। जिस वजह से दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और बॉडी में वीकनेस होने लगती है।
Also Read: पेट फूलने की रहती है दिक्कत तो अपनाएं ये कमाल का नुस्खा,तुंरत मिलेगा आराम
एलोवेरा का रेगूलर यूज करने से ब्लड प्रेशर लो होने लगता है। यह हाई बीपी के मरीजों के लिए एक बार को अच्छा हो सकता है। लेकिन लो ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए यह दिक्कत खड़ी कर सकता है।
डिहाइड्रेशन
अक्सर देखा जाता है कि वेट कम करने के लिए लोग एलोवेरा जेल का यूज करने लगते हैं। यह वेट कम करने में मदद तो करता है लेकिन इसका रेगूलर सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। प्रेग्नेंट वूमेन एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी मौजूद होते हैं,जो प्रेग्नेंट वूमेन के लिए हानिकारक हो सकती है।वहीं इसके सेवन से उनका गर्भाशय भी सिकुड़ सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS