एनीमिया रोगी अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल, नहीं होगी आयरन की कमी

एनीमिया रोगी अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल, नहीं होगी आयरन की कमी
X
Anemia Patient Diet: एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए मांस (Meat) और मछली (Fish) को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

हेल्थ। आज के समय में हर तीन महिलाओं में से दो महिलाएं एनीमिया (Anemia) से ग्रसित है। एनीमिया पुरुषों में महिलाओं की तुलना में कम होता है। शरीर में आयरन (Iron) की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा रहता है। एक बार एनीमिया होने पर कोई भी व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो सकता है। एनीमिया में शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) की कमी होने लगती है, जिसके बाद ब्लड पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं ले जा पाता है। एनीमिया से राहत पाने के लिए हेल्दी डाइट (Healthy Diet) का सेवन करना बहुत जरूरी है। डाइट में कुछ बदलाव करके आप एनीमिया में राहत पा सकते हैं।

दरअसल एनीमिया के कारण शरीर में थकान महसूस होती है. साथ ही कमजोरी, अनियमित दिल की धड़कन, चक्कर आना, बार-बार ठंडे पैर और हाथ होना, छाती और सिर में तेज दर्द भी इसके लक्षण हैं। अगर आप अपनी डाइट में इन सभी चीजों को शामिल करते हैं तो आपको एनीमिया जैसे कोई बिमारी छू भी नहीं सकेगी।

मांस और मछली

एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए मांस और मछली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये आपको एनीमिया जैसी कई गंभीर बीमारी से लड़ने की ताकत देंगे। साथ ही शरीर में आयरन और ब्लड की कमी को पूरा करेंगे। बता दें कि मछली और चिकन प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत होते हैं, अगर आफ नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आप मांस को आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नट्स और बीज

एनीमिया की समस्या से परेशान लोग अपनी डाइट में नट्स और बीजों को जरूर शामिल करें। ये शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते हैं। रोजाना नट्स और बीज का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। नट्स और बीज में आपको अधिक मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप काजू, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, पिसता, अखरोट, मूंगफली और बादाम का सेवन कर सकते है। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं. साथ ही यह अन्य बीमारियों को भी दूर रखते हैं।

फल और सब्जियां

फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने से आप एनीमिया को हराने में सक्षम हो सकते हैं। एनीमिया होने पर शरीर में काफी कमजोरी हो जाती है ऐसे में आप कई फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पालक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कई प्रकार के साग हीमोग्लोबिन और आयरन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो आपके शरीर में इसकी कमी को दूर करते हैं। रोजाना खट्टे फलों का सेवन करने से भी एनीमिया में राहत मिलती है।

अंडे

अंडों में काफी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। अंडों को प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत माना जाता है। एनीमिया से राहत पाने के लिए आप अंडों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडे आयरन से भी भरपूर होते हैं जिनके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

बीन्स और दाल

बीन्स और दालों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। अगर आप एनीमिया की कमी को दूर करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में बीन्स और दालों को शामिल करें। इसके लिए चने, काले सेम, बीन्स, राजमा और सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। बीन्स और दाल एनीमिया रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

Tags

Next Story