विराट - अनुष्का की जिंदगी में आने वाला है नन्हा मेहमान,फर्स्ट प्रेग्ननेंसी कपल के जिंदगी में आते हैं ये बदलाव

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों ही किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं इस बार दोनों को खबरों में रहने का कारण काफी खास है। विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की खुशखबरी दी है कि जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी और अनुष्का की प्यारी सी फोटो शेयर की है। जिसमें अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस बात में कोई शक नहीं कि मां बनना हर महिला के लिए सबसे खूबसूरत पलों में से एक है। बेबीं कंसीव करने से लेकर डिलीवरी तक का सफर कपल के लिए बहुत ही स्पेशल होता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फर्स्ट प्रेग्ननेंसी कपल के जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं।
जिम्मेदारी
यह समय केवल पत्नि के लिए ही नहीं बल्कि पति के लिए बहुत खास होता है। पति की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी के पहले महीने से ही पति की जिम्मेदारी में पत्नी की दवाइयां, रूटीन चेकअप, खाने पीने का ख्याल रखना जैसी चीजें शामिल हो जाती हैं।
टाइम मेनेजमेंट
वर्किंग कपल के लिए टाइम मेनेजमेंट करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे समय में पत्नी को एक्सट्रा केयर और प्यार की जरूरत होती है। इसके लिए आपको उन्हें टाइम देना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है।
Also Read: इन बातों से पता लगता है कि आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो गया है
रिश्ता और बेहतर होता है
गर्भावस्था आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। ऐसे समय में पत्नी के काफी मूड स्विंग्स होते हैं। वहीं इस वक्त में आप जब अपनी पत्नी की केयर करते हैं और उन्हें टाइम देते हैं, तो आपके रिश्ते में मिठास घुलती है। यह आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS