Apple Cide Vinegar Side Effects: कहीं आप तो वेट कम करने के लिए नहीं करते सेब के सिरके का सेवन, एक बार जान लें इसके नुकसान

अक्सर महिलाएं सुंदर दिखने या वजन कम करने जैसी चीजों के लिए इंटरनेट पर काफी सर्चिंग करती हैं। वहीं आपने भी सेब के सिरके के काफी फायदे सुने होंगे और शायद इसका सेवन भी किया हो। आपको बता दें कि यह कई चीजों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि जो चीज आपको फायदा पहुंचाए, उसके कुछ नुकसान नहीं हो सकते। आपको बता दें कि अगर सेब के सिरके का गलत तरीके से सेवन किया जाए तो वो भी आपको कई नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं एप्पल विनेगर से मिलने वाले नुकसान के बारे में।
डाइजेशन
डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी खाले पेट या खाने के बाद सेब का सिरका नहीं पीना चाहिए। डाइबिटीज टाइप 1 के पीड़ितों को एसिडिटी की दिक्कत होने लगती है। जिससे शुगर लेवल कम होने लगता है। सेब के सिरके से डाइडेशन सिस्टम में परेशानी हो सकती है।
हाइपोग्लाइसीमिया
ज्यादा मात्रा में सेब का सिरका का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता है। जिस कारण इंसान को हाइपोग्लाइसीमिया होने का डर रहता है। वही ब्लड शुगर की दवाई ले रहे इंसान का इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
दांतो में हो सकती है परेशानी
सेब के सिरके में एसिड होता है, जो इसोफोगस, टूथ इनेमल की समस्या पैदा कर सकता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन सुबह करते हैं। आपको बता दें कि ब्रश करने के तुरंत बाद कभी भी सेब के सिरके का सेवन नहीं करना चाहिए।
Also Read: Dengue : डेंगू के मरीजों को कोरोना वायरस का है कम खतरा, एंटीबॉडी देकर कर रहा है सुरक्षा कवच का काम
डिहाइड्रेशन
बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को एसीवी बाहर निकालता है, जिस वजह से आपको बार बार यूरिन आता है। वहीं अगर यह समस्या ज्यादा देर तक रहे तो आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS