Burnt Tongue: गर्म चीजों के खाने से जल गई जीभ, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Burnt Tongue: इस भागादौड़ भरी जिंदगी में सभी लोगों को अपने काम पर जाने की जल्दी होती है। कई लोग फोन चलाने की वजह से जल्दी-जल्दी खाना खा लेते हैं। इस चक्कर में उनकी जीभ जल जाती है। विशेषकर गर्म कॉफी, चाय, गर्म पानी, खाना खाने से जीभ जलना अब आम बात हो गई है। इससे लोगों को इतनी ज्यादा तकलीफ होती है कि कुछ दिनों तक सही से अपनी पसंद का खाना भी नहीं खा पाते हैं। चलिए इस खबर की मदद से समझने का प्रयास करते हैं कि जीभ जलने के दौरान क्या करना चाहिए।
यदि आपकी जीभ ज्यादा जल गई है और आप इससे आराम चाहते हैं, तो ठंडे पानी का कुल्ला करें। ठंडे पानी से कुल्ला करने से जली हुई जीभ पर आराम मिलेगा। कुल्ला करने से जीभ में जलन, सूजन की समस्या को कम किया जा सकता है। मगर, आपके पास बर्फ के टुकड़े मौजूद हैं। उसे जीभ पर धीमे-धीमे लगा सकते हैं। ऐसा करने से जीभ पर आराम मिलेगा।
जीभ पर एलोवेरा जेल लगाएं
जली हुई जीभ पर एलोवेरा बेहद मददगार है। इसकी मदद से तुरंत आराम मिल जाता है। साथ ही, जलन को दूर भगाने में मददगार है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी जीभ पर तुरंत आराम मिले, तो पत्ते वाला एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। जिसके अंदर केमिकल नहीं होता।
जीभ पर शहद लगाएं
जिस जगह पर आपकी जीभ जली है। वहां पर शहद लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीभ पर ठंडक और आराम मिलेगा।
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें
जीभ पर ठंडक पाने के लिए ठंडे दूध या दही को पीना चाहिए। ऐसा करने से जीभ पर तुरंत आराम मिल जाता है। ये जीभ के साथ पेट को भी ठंडा रखने का काम करता है।
पुदीना के पत्ते खाएं
पुदीना के पत्ते या चटनी खाने से ठंडक मिलती है। जीभ के जलने पर पुदीना के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इनको चबाने से जीभ पर तुरंत आराम मिल जाता है।
ये भी पढ़े:- Ganesh chaturthi 2023: गणेश पर्व के मौके पर बनाएं 10 तरह के मोदक
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS