Arbi Leaves Benefits : अरबी ही नहीं पत्ते भी जड़ से खत्म कर देते है कई बीमारियां, जानें फायदे

Arbi Leaves Benefits : अरबी ही नहीं पत्ते भी जड़ से खत्म कर देते है कई बीमारियां, जानें फायदे
X
Arbi Leaves Benefits :सब्जियां खाना सेहत के लिए जरूरी है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व हमारे शरीर में जाकर कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन, आज हम आपको अरबी के पत्तों के फायदे के बारे में बताने जा रहे है।

Arbi Leaves Benefits : सभी सब्जियां खाना सेहत के लिए जरूरी होता है। इनका सेवन करने से कई पोषक तत्व हमारे शरीर में जाते है और बीमारी से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं। वैसे तो अरबी की सब्जी कई लोगों को पसंद है, जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि अरबी के साथ-साथ इसके पत्ते में भी कई पोषक तत्व पाए जाते है। इन पत्तों से पकोड़े, सब्जी, साग और अन्य कई डिशेज बनाई जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अरबी के पत्ते में विटामिन-सी,आयरन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है।

हाई बीपी को कम करने में सहायक

अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है, तो उनके लिए अरबी के पत्ते खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इन पत्तों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो बीपी को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने में करते है मदद

यदि किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर है, तो वह इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन कर सकता है। ये हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारी होने का खतरा कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

अरबी के पत्ते कई पौष्टिक गुणों से भरपूर है। इसमें फैट काफी कम होता है और मेथियोनिन और फाइबर से अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, ये शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अरबी के साथ इसके पत्तों में विटामिन-ए पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी के साथ उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप भी अरबी के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं, तो आंखों से संबंधित कोई बीमारी नहीं होगी। जैसे मोतियाबिंद, मायोपिया आदि की बीमारी होने का खतरा टल जाता है।

वजन कम करने में मददगार

फास्ट फूड्स का सेवन करने से व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है। लेकिन, अगर आप भी वजन कम करने का विचार कर रहे, तो अरबी की पत्तों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि ये वजन को कम करने में मददगार है। इनमें प्रोटीन और फैट की काफी कम होता है। इसलिए वेट लॉस की डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं। ये पत्ते पोटैशियम और कैल्शियम से भरपूर है।

ये भी पढ़ें:- World Rose Day : कैंसर के मरीजों के लिए क्यों खास हैं ये दिन

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story