बांझपन को दूर करने में अशोक का पेड़ है वरदान , जानें और भी फायदे

बांझपन को दूर करने में अशोक का पेड़ है वरदान , जानें और भी फायदे
X
अशोक का पेड़ महिलाओं के लिए वरदान है। महिलाओं को होने वाली कई बीमारियों को ये जड़ से खत्म करता है। ये पेड़ महिलाओं के बांझपन को भी खत्म करता है। तो चलिए जानते हैं इस पेड़ से होने वाले फायदों के बारे में इसके साथ ही हम आपको इसको इस्तेमाल करने का तरीका भी बताएंगे।

अशोक का पेड़ घर के आस पास आसानी से देखने को मिल जाता है। वहीं शायद ही लोगों के इससे होने वाले फायदों के बारे में पता हो। आयुर्वेद में इसे हेमपुष्प या ताम्र पल्लव कहा जाता है। वहीं इस पेड़ से होने वाले फायदों के बारे में जान कर शायद आप यकीन न करें। लेकिन वहीं आपको बताना चाहेंगे कि यह पेड़ महिलाओं के लिए वरदान है। महिलाओं को होने वाली कई बीमारियों को ये जड़ से खत्म करता है। ये पेड़ महिलाओं के बांझपन को भी खत्म करता है। तो चलिए जानते हैं इस पेड़ से होने वाले फायदों के बारे में इसके साथ ही हम आपको इसको इस्तेमाल करने का तरीका भी बताएंगे।

पीरियड्स में होने वाले दर्द को खत्म करता है

कुछ महिलाओं को पीरियड्स में काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं उनका दर्द से बुरा हाल हो जाता है। जिसके लिए वो कई पैनकिलर भी खाती हैं। जो आगे जाकर काफी नुकसान पहुंचाता है। वहीं महिलाएं अगर अशोक के पेड़ की छाल को पीसकर इसकी बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर दिन में तीन बार खाएं तो उन्हें इससे काफी आराम मिलेगा।

चेहरे को रखता है क्लीन

इसके लिए महिलाएं इसकी छाल को पानी में उबालकर काढ़ा तैयार कर लें और इसे सरसों के तेल के मिलाकर चेहरे पर दाग धब्बे या दानों पर लगाए तो काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही चेहरा भी काफी ग्लो करता है।

प्रेग्नेंसी में मदद करता है

कुछ महिलाओं को कंसीव करने में बहुत परेशानी होती है। इसके लिए आप अशोक के पेड़ के पत्ते का सेवन करें। वहीं 2 से 3 ग्राम की मात्रा में अशोक के फूल को दही में मिलाकर खाने से गर्भधारक करने में आ रही समस्या भी खत्म होती है।

युरीन की समस्या

अगर आपको युरीन की समस्या है तो आप इसके लिए इसके बीजों को पानी में पीसकर रोजाना 2 चम्मच पिएं।

स्टोन के दर्द में दिलाता है राहत

इसके बीजों को 2 ग्राम मात्रा में पानी के साथ रोजाना सेवन करें। ऐसा करने से पथरी के दर्द में राहत मिलेगी।



Tags

Next Story