B12 deficiency: विटामिन बी 12 की कमी से हो सकती है बड़ी बीमारियां, भूलकर भी नजरअंदाज न करें ये लक्षण

B12 deficiency: हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए कई तरह के विटामिन (vitamins) और पोषक तत्वों (nutrients) की जरूरत होती है। अगर शरीर में कुछ विटामिनों की कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक विटामिन बी12 (B12 deficiency) है। जिसकी कमी से शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण होना कम हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादा समय तक विटामिन बी12 की कमी आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। इसकी वजह से नर्व सेल्स डैमेज (nerve damage), हार्ट फेलियर (heart failure) और यहां तक कि पेट के कैंसर (stomach cancer) जैसी कई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए आपको समय रहते इसकी कमी का पता लगा लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
बी12 की कमी के लक्षण (B 12 deficiency signs)
1- हाथ-पैरों में झनझनाहट
विटामिन बी12 से कमी से शुरुआत में हाथों या पैरों में झनझनाहट होने लगती है है। ऐसा महसूस होता है जैसे शरीर में 'पिन और सुई' चुभ रही है।
2- मेगालोब्लास्टिक एनीमिया
विटामिन बी12 से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। ये लाल रक्त कोशिकाएं पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाती हैं। विटामिन बी12 की कमी से ब्लड में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है। इससे शरीर में थकान महसूस होती है। इसे मेगालोब्लास्टिक एनीमिया कहा जाता है।
3- थकान के अलावा ये होती है परेशानियां
बी12 की कमी से थकान के अलावा सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, अपच, भूख न लगना, घबराहट, दृष्टि संबंधी समस्याएं, कमजोरी महसूस होना, दस्त, गले में खराश या लाल जीभ, याददाश्त कमजोर होना समेत अन्य कई परेशानियां हो सकती हैं।
ऐसे दूर हो सकती है विटामिन बी 12 की कमी
मांस, मछली, पनीर, अंडे और मक्खन में विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके अलावा फोर्टिफाइड पौधों के दूध, फोर्टिफाइड अनाज, पौष्टिक खमीर में बी 12 होता है, हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इनसे भरपूर मात्रा में विटामिन 12 प्राप्त नहीं होता है। इसलिए जब भी विटामिन 12 की कमी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
ये भी पढ़ें- Health News : क्या घी और ऑयल को एक साथ मिलाकर cooking करना सही है?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS