अगर आप भी पीठ दर्द और गर्दन दर्द से रहते हैं परेशान तो रात को इस पोजिशन में सोएं

रात की नींद शरीर के लिए उतनी ही जरूरी होती है जितना जरूरी आहार होता है। वहीं कुछ लोगों के कंधे, पीठ और गर्दन में इतना दर्द रहता है उन्हें सोने में भी तकलीफ होती है। कई बार तो ऐसा होता है कि वे अगर एक बार लेट जाएं तो उनका उठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों की नींद पूरी नहीं होती है। अगर आप भी ऐसे ही दर्द से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। जिसे अपनाकर आप दर्द से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
तकिया
कई बार सुबह उठने के बाद ऐसा लगता है कि गर्दन में दर्द होने का कारण आपका तकिया है। ऐसे में तकिया लगाना बैक स्लीपर्स के लिए बेहतर है। जबकि पेट के बल सोने वाले लोगों को तकिया लगाने से बचना चाहिए। करवट लेकर सोने वाले लोगों के लिए मोटा और मजबूत तकिया लगाना बेहतर है।
तौलिया
पीठ के बल सोने वाले लोग सोते समय पीठ के नीचे तौलिया को रोल करके रखें। ऐसा करने से आप दर्द से बचेंगे।
घुटने
अगर आप साइड के बल सोते हैं तो आप घुटनों के बीच तकिया लगाकर सो सकते हैं। ऐसा करने से आप दर्द से बचेंगे। अगर आप पेट के बल सोते हैं तो आप पेल्विस के नीचे बहुत ही पतला तकिया लगाकर सोएं। ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी नींद आएगी और दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।
गद्दा
कई बार गर्दन या पीठ में दर्द होने का कारण आपका गद्दा भी होता है। सॉफ्ट गद्दों पर सोने से शरीर में दर्द रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS