Bacteria in Intestine: आंतों के खराब होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, जानिए कौन सी बीमारी होने का खतरा

Bacteria in Intestine: किसी भी चीज को पचाने में पाचन तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर पाचन तंत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ होती है, तो इसका नुकसान पूरे शरीर को उठाना पड़ता है। इसलिए सभी व्यक्तियों के लिए आवश्यक है कि वह अपने शरीर का ख्याल रखें। अगर आपको पेट में हल्का सा भी दर्द महसूस हो रहा है, तो उस दर्द को इग्नोर न करें वरना कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए इस खबर के जरिए समझने का प्रयास करते हैं कि आंत खराब होने पर शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।
ऑटोइम्यून की बीमारी (Autoimmune disease)
आज के समय अधिकतर लोग अनहेल्दी खाना अधिक खाते हैं, इसके कारण शरीर में सूजन आने से आंत की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि टाइप-2 शुगर के मरीज को सोरायसिस और रूमेटोइड आर्थराइटिस जैसी कई अलग-अलग ऑटोइम्यून बीमारियों के होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
गैस की समस्या (Gas problem)
अगर किसी व्यक्ति में अधिक गैस की समस्या बनी रहती है या पेट अधिकतर फूला ही रहता है तो आंत में दिक्कत आ सकती हैं। इस बीमारी का इलाज अगर समय पर न किया जाए, तो इससे व्यक्ति की लाइफस्टाइल पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
वजन को कम करने में समस्या आना (Lose weight)
जो लोग भी अपने बढ़ते वजन को कम करने का विचार कर रहे हैं, वह लोग अपनी आंतों को लेकर हमेशा अलर्ट रहें क्योंकि अगर आंत स्वस्थ रहती है, तो शरीर भी ठीक रहता है। अगर आंत में दिक्कत आती हैं, तो वजन कम करने वाला प्रोसेस भी धीमा पड़ जाता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइजेशन मजबूत होना चाहिए।
इम्युनिटी कमजोर वाले रखें खास ख्याल (Immunity weak)
जिन भी लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, वह अपनी सेहत का खास ख्याल रखें क्योंकि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती हैं, उन्हें खांसी और सर्दी-जुकाम, बुखार की समस्या हो सकती हैं। इसका प्रभाव आंतों पर भी देखने को मिलता है।
ये भी पढ़े:- Benefits of Sprinting : वजन ही नहीं हड्डियों को भी स्प्रिंटिंग रखता है मजबूत
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS