मोटी तोंद से हैं परेशान तो सोने से पहले कुछ मिनट करें ये आसान सी एक्सरसाइज

लॉकडाउन के कारण ज्यादातर लोग घरों में कैद थे। वहीं अभी भी कुछ लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां अपनी मोटी तोंद के कारण ज्यादा परेशान हैं। हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसकी कमर स्लिम रहे। वहीं इससे उसकी पर्सनैलिटी पर भी काफी असर पड़ता है। इसके साथ ही मोदी के कारण कई बीमारियां होने का भी डर रहता है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं(Weight Loss Excercise)। जिसे आप सोने से पहले कुछ मिनट कर सकते हैं। ऐसा करने से बहुत जल्द आपका बैली फेट कम हो जाएगा। तो आइए जानते हैं एक्सरसाइज के बारे में (Belly Fat Reduce Excercise)।
आपको बताते चलें कि आप इन एक्सरसाइज को बेड या सोफे पर लेट कर भी कर सकती हैं। आपको एक्सरसाइज करने के लिए सुबह जल्दी उठने की भी जरूरत नहीं है।
इसे करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने हाथों को सीधा रखें और पैरो को 90 डिग्री के एंगल में उठाएं। एक घुटना मोड़कर दूसरें को उठा लें। इसे आप कम से कम 15 बार करें।
यह एक्सरसाइज लेग रेस की तरह होती है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों के पंजे लेग रेस करते समय फेस की तरफ रहेंगे। इसे करते समय जितना हो सके उतना पेरों को स्ट्रेच करें। दोनों पैरों के साथ इस एक्सरसाइज को 10-10 बार करें।
Also Read: 2 जून से कोरोना संक्रमित महिला थी गायब, 8 दिन बाद अस्पताल में मिला शव
इसे करने के लिए आप सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को 45 डिग्री के एंगल में रखें। इसके बाद पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं। इस एक्सरसाइज को आप कम से कम 10 बार करें।
इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें और फिर पैरों को क्रॉस करें। इसके बाद पैरों को मोड़े और ऊपर की तरफ उठाएं। इस एक्सरसाइज को आप कम से कम 10 बार दोहराएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS