Corona Period में पैदा होने वाले बच्चों के साथ जुड़े हुए हैं कुछ फायदे

कोरोना वायरस को खतरा पूरी दुनिया में मंडरा रहा है। कई महीनों पहले आया यह वायरस थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह तेज रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं कोरोना को लेकर सभी लोग काफी डरे हुए थे। लेकिन गर्भवती महिलाओं के बीच इसका डर काफी दिख रहा था। कोरोना के बढ़ते खतरे के कारण पैदा होने वाल बच्चों में क्या क्या परेशानियां हो सकती हैं। इस बात पर कुछ भी कहना मुश्किल था। वहीं धीरे धीरे गर्भवस्था और डिलीवरी से जुड़ी कई गलतफहमियां दूर हो रही हैं।
इस काल में पैदा हुए बच्चे को कोरोनोयल कहा गया है
कोरोना काल में जन्म ले रहे बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आपको बता दें कि इस डर के बजाए कुछ बातों को ख्याल रखते हुए शिशु को कोरोना से बचाना काफी आसान है। खबरों की मानें तों 2020 में बच्चों की जन्म दर में काफी इजाफा हुआ है। इस काल में पैदा हुए बच्चे को कोरोनोयल कहा गया है। इस जेनरेशन के ज्यादातर बच्चे अधिकतर दिसंबर 2020 के बाद और साल जून 2021 तक पैदा होंगे। वहीं कई स्वास्थ विशेषज्ञ का मानना है कि कोरोना महामारी के दौरान पैदा होने वाले बच्चों के साथ कुछ फायदे भी जुड़े हुए हैं।
- कोरोना के खतरे को देखते हुए ज्यादातर लोग घर से ही काम कर रहे हैं। इसलिए वर्किंग मदर्स डिलीवरी के बाद जल्द ही वापस के काम जॉइन कर सकती हैं। ऐसे में ऑफिस से ज्यादा छुट्टियां लेने की भी जरूरत नहीं होगी। इसके साथ महिलाएं अपने बच्चे का आसानी से ध्यान रख सकती हैं।
Also Read: लहसुन की एक कली कई बीमारियों का है अचूक इलाज, हर दिन खाने से सब समस्याएं हो जाएगी खत्म
- वहीं पुरूष भी अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं और उनकी देखभाल भी कर सकते हैं।
- कोरोना काल में मेहमानों का भी कम आना जाना हो रहा है। ऐसे में महिलाएं शांति से घर पर समय बिता सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS