मिट्टी के बर्तन में खाना है बड़ा फायदेमंद, जानलेवा बीमारियों से रखता है आपको दूर

मिट्टी के बर्तन में खाना है बड़ा फायदेमंद, जानलेवा बीमारियों से रखता है आपको दूर
X
मिट्टी के बर्तन दिखने में भी बहुत आकर्षक लगते हैं। इन्हें थोड़ा संभाल कर रखना पड़ता है।

टाइम के बदलने के साथ-साथ लोगों का रहन सहन भी काफी बदल चुका है। यहां तक लोगों के खाने-पीने, रहन-सहन भी बिल्कुल बदल चुका है। पुराने समय में खाने पकाने और खाने के लिए महिलाएं मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करती थी। लेकिन आज के समय में यह बिल्कुल बदल चुका है। अब रोटी बनाने के लिए गैस और नाॅन स्टिक तवे का इस्तेमाल किया जाता है। मिट्टी के बर्तन तो जैसे अब हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा ही नहीं हैं

शायद ही लोग जानते हों कि मिट्टी के बर्तन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जब लोग मिट्टी के बर्तन में खाते थे। उस समय कम बीमार पड़ते थे। लेकिन हाल ही में मिट्टी के बर्तन का एक बार फिर से चलन आ गया है। मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाने से हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

इन पोषक तत्वों में कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, सल्‍फर, आयरन, सिलिकॉन, कोबाल्ट, जिप्सम आदि शामिल होते हैं। ऐसे में आज हम आपको मिट्टी के बर्तनों में खाने और पकाने के फायदे के बारे में बताएंगे।

कब्ज से राहत

अगर देखा जाए तो आज के समय में बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। इस समस्या से तबी छुटकारा मिल सकता है जब आप मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाएंगे। मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से ना सिर्फ कब्ज की समस्या दूर होगी बल्कि गैस की प्राॅबल्म से भी राहत मिलेगी।

कैंसर जैसी बीमीरी को करता है दूर

मिट्टी के बर्तन में बने खाने में माइक्रो न्यूट्रीएंट्स 100 प्रतिशत पाए जाते हैं। वहीं प्रेशर कुकर में बने खाने में 87 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसके लिए डाइटिशियन और न्यूट्रिशियन भी सलाह देते हैं कि मिट्टी के बर्तन में ही खाना बनाकर खाएं। मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से छुटकारा मिलता है।

मिट्टी के बर्तन दिखने में भी बहुत आकर्षक लगते हैं। इन्हें थोड़ा संभाल कर रखना पड़ता है। मिट्टी के बर्तन फायदेमंद के साथ-साथ काफी सस्ते भी होते हैं। अगर बीमारियों से बचना चाहते हैं और मजेदार पकवान खाना चाहते हैं तो अभी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

Tags

Next Story