जानें लौंग के बेमिसाल फायदे, कई बीमारियों को करता है इलाज

किचन में मौजूद मसाले खाने के स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। उन्ही मसालों में से एक है लौंग। लौंग में कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं। वहीं आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल दवाइयों को बनाने के लिए भी किया जाता है। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि सिर्फ 2 लौंग से ही कई फायदे मिलते हैं। इसी बीच आज हम आपको लौंग से मिलने वाले कई फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं लौंग के फायदे के बारे में।
सर्दी - खांसी में आराम
लौंग के इस्तेमाल से सर्दी खांसी से में भी आराम मिलता है। इसके लिए आप 2 लौंग और 5-6 तुलसी के पत्तों को पानी में उबालें। बाद में इसमें थोड़ा शहद मिक्स करें। इसके बाद गुनगुना होने पर इसका सेवन करें।
मुंह की बदबू दूर करे
इसके लिए आप हर रोज खाने के बाद 2 लौंग और 1 इलायची चबाएं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम भी मजबूत होता है।
दांत के दर्द से आराम मिलता है
दांत के दर्द से कई लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके लिए आप 2 लौंग का पाउडर बनाएं और फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे दांतों पर रगड़ें।
गर्दन का दर्द से निजात दिलाए
गर्दन का दर्द दूर करने के लिए आप 3-4 लौंग का पाउडर बना लें। अब इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल मिक्स करें। इसके बाद इससे गर्दन पर मसाज करें। आपको इससे काफी आराम मिलेगा।
Also Read: गर्म पानी में शहद डालकर करते हैं सेवन तो तुरंत बदलें ये आदत, जानें इसके साइड इफेक्ट
स्ट्रेस दूर करे
आजकल ज्यादातर लोग स्ट्रेस का शिकार होते हैं। स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप सबसे पहले 3-4 लौंग, तुलसी, 6-7 पत्ते पुदीना और 1 छोटी इलायची को पानी में उबालें और फिर इसे पिएं। इसके सेवन से आपका मन शांत होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS