कलौंजी के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग, गठिया रोग का होता है खात्मा

कलौंजी के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग, गठिया रोग का होता है खात्मा
X
कलोंजी महज स्वाद के अलावा बहुत से फायदे कराती है। सिवाय मौत से बचने के अलावा कलौंजी हमारे शरीर को हर तरह से खराब होने से बचाती है। आइए जानते है काले रंग कि इस कलौंजी के छोटे से बीजों के बड़े फायदे - ये हैं फायदे कलौंजी के बीजों का सीधा सेवन किया जा सकता है।

मिठाईयों पर लगने वाली काले रंग की कलौंजी तो सबने देखी होंगी। इसका इस्तेमाल मीठी चाशनी में किया जाता है। लेकिन शायद ही किसी ने इस बात की तरफ ध्यान दिया होगा कि यह कलोंजी महज स्वाद के अलावा बहुत से फायदे कराती है। सिवाय मौत से बचने के अलावा कलौंजी हमारे शरीर को हर तरह से खराब होने से बचाती है। आइए जानते है काले रंग कि इस कलौंजी के छोटे से बीजों के बड़े फायदे।

ये हैं फायदे

कलौंजी के बीजों का सीधा सेवन किया जा सकता है। एक छोटा चम्मच कलौंजी को शहद में मिश्रित करके इसका सेवन करें। पानी में कलौंजी उबालकर छान लें और इसे पीएं। कलौंजी को रीठा के पत्तों के साथ काढ़ा बनाकर पीने से गठिया रोग समाप्त होता है।

दूध ब्रेड में ऐसे करें इस्तेमाल दूध में कलौंजी को उबालें। ठंडा होने दें फिर इस मिश्रण को पीएं। कलौंजी को ग्राइंड करें तथा पानी तथा दूध के साथ इसका सेवन करें। कलौंजी को ब्रैड, पनीर तथा पेस्ट्रियों पर छिड़क कर इसे खाएं।

इसके अलावा कलौंजी के तेल को जोड़ों के दर्द में भी इस्तेमाल किया जाता है। एक चम्मच सिरका, आधा चम्मच कलौंजी का तेल और दो चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोते समय पीने से जोड़ों का दर्द ठीक होता है।

Also Read: सेहत का खजाना होता है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे

रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) की ज्यादा समस्या होने पर एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर दिन में 2 बार पीने से रक्तचाप सामान्य बना रहता है। जैतुन का तेल और एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पूर शरीर पर मालिश आधे घंटे तक धूप में रहने से रक्तचाप में लाभ मिलता है। यह क्रिया हर तीसरे दिन एक महीने तक करना चाहिए।

Tags

Next Story