ठंड के मौसम में गेहूं के अलावा खाएं इन आटों से बनी रोटी, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

ठंड के मौसम में गेहूं के अलावा खाएं इन आटों से बनी रोटी, शरीर को मिलेंगे कई फायदे
X
इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए खुद का इम्यून सिस्टम मजबूत रखना काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है। लोगों के घर में अक्सर गेहूं का आटा यूज किया जाता है।

सर्दियों में लोग जल्दी ही संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। वहीं इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए खुद का इम्यून सिस्टम मजबूत रखना काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है। लोगों के घर में अक्सर गेहूं का आटा यूज किया जाता है। आपको बता दें कि आप इस मौसम में और भी पोषक तत्वों वाले आटे को उपयोग कर सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको कुछ आटे के बारे में बताएंगे जिसे आप सर्दियों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजरे का आटा

बाजरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और पोटेशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप इसका सर्दियों में सेवन करना लाभकारी होता है। आप चाहें तो इसकी रोटी के बजाए उत्पम, दलिया या खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। वेट लॉस के लिए बाजरा खाना काफी अच्छा ऑप्शन है।

Also Read: पीरियड्स के दर्द को कम करता है गुड़, जानें इसके और भी कई हैरान कर देने वाले फायदे

मक्के का आटा

सर्दियों में मक्के का आटा खाना बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, कैराटीन और सेलेनियम जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

ज्वार का आटा

ज्वार एक लस मुक्त आटा है। ऐसे में इसे खाने से आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है। यह आपके शुगर का लेवल नियंत्रित करता है। दिल के मरीजों के लिए भी ज्वार का आटा बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से जलन, एसिडिटी, जख्म और पाइल्स की समस्या से भी दूर होती है।

Tags

Next Story