Best time for exercise: इस वक्त करें एक्सरसाइज, मजबूत हो जाएगा आपका शरीर

Best time for exercise: इस वक्त करें एक्सरसाइज, मजबूत हो जाएगा आपका शरीर
X
Best time for exercise: फिट और स्वस्थ रहने के लिए हमें नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ शाम को। लेकिन हम आज आपको बताएंगे की एक्सरसाइज कब करें, जिससे आप फिट रहें।

Best time for exercise: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को नियमियत योग करना चाहिए। योग और एक्सरसाइज करने से शरीर में रोग होने की संभावना बहुत ही कम होती है। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ शाम को। ऐसे में अधिकतर लोग सोचने पर मजबूर होते हैं कि एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है। आइये हम आपको एक्सरसाइज से जुड़ी बातें विस्तार से समझाते हैं।

कौन सा समय एक्सरसाइज के लिए बेहतर

लोगों का ऐसा मानना है कि सुबह और शाम में एक्सरसाइज करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप दोपहर के समय एक्सरसाइज करें तो अधिक लाभ मिल सकता है। आमतौर पर ऐसा पाया जाता है कि लोग दोपहर के समय एक्सरसाइज नहीं करते हैं, लेकिन ये एक अच्छा समय होता है एक्सरसाइज के लिए। दोपहर लगभग 2 से 6 बजे तक का समय एक्सरसाइज के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसके पीछे कई प्रकार के वैज्ञानिक तर्क हैं। आप भी दोपहर के समय एक्सरसाइज करके अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

दोपहर का समय ही बेहतर क्यों

शाम चार बजे से पहले आपके शरीर का तापमान बहुत अधिक होता है। वजह यह है कि ज्यादातर लोग दोपहर एक से दो बजे के बीच खाना खा लेते हैं। ऐसे में शरीर में ऊर्जा उच्च स्तर पर होती है। खाना खाने के दो घंटे बाद आपका शरीर एक्सरसाइज करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहता है। ऐसे में सुबह और शाम की बजाए दोपहर में एक्सरसाइज करना बेहद लाभदायी रहता है।

दोपहर की एक्सरसाइज के फायदे

दोपहर और शाम के वक्त आपके शरीर में ब्लड- प्रेशर और हार्ट रेट भी काफी अच्छा होता है। यदि आप शाम के 6 बजे तक एक्सरसाइज कर लेते हैं, तो आप समय पर बेहतर नींद ले सकते हैं। इस वक्त एक्सरसाइज करने से आपको कम इंजरी होने की संभावना होती है।

Tags

Next Story