Best Way To Lose Weight: टोंड मिल्क की मदद से ऐसे घटाएं अपना वजन

Best Way To Lose Weight: आपने अक्सर सुना होगा दूध पीने से वजन बढ़ता है। वहीं वेट कम(Weight Reduce) कर रहे लोग दूध पीने से काफी बचते हैं। लेकिन दूध नें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी की डेवेलपमेंट के लिए बहुत जरूरी होते हैं(Milk Benefits)। वहीं लोगों का मानना होता है कि दूध नहीं पीने से उनका वेट कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा करने से आपको वीकनेस हो सकती है। इसी बीच आज हम आपको दूध से बनी ऐसी डाइट बताने जा रहे हैं(Fat Loss Diet Plan)। जिसे अपनाकर आप 3 हफ्तों में अपना वजन कम कर सकते हैं(Weight Loss In 3 Weeks)। तो चलिए जानते हैं डाइट प्लान के बारे में(Weight Loss Tips In Hindi)।
पहले हफ्ते के लिए डाइट प्लान
- सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
- सुबह नाश्ते में एक ग्लास टोंड मिल्क पिएं और एक उबले हुए अंडे के साथ 1 मल्टीग्रेन ब्रेड भी खाएं। ब्रेड में बटर का इस्तेमाल न करें।
- लंच में 1 ग्लास वेजिटेबल स्मूदी पिएं और इसके साथ ऑलिव ऑयल में पकी हुई मनपसंद सब्जियों को हल्की आंच में पकाकर खाएं।
- शाम को एक ग्लास टोंड मिल्क पिएं।
- डिनर में दाल के साथ 1 या 2 चपाती खा सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपना डिनर 7 बजे तक कर लें।
- सोने से आधे घंटे पहले एक ग्लास डबल टोंड मिल्क पिएं।
दूसरे हफ्ते के लिए डाइट प्लान
- सुबह उठने के बाद एक ग्लास गुनगुना पानी पिएं और फ्रेश होने के बाद एक कप ग्रीन टी पिएं।
- ब्रेकफास्ट में सुबह 1 ग्लास टोंड दूध पिएं और 1 उबला हुआ अंडा और 1 केला खाएं।
- दोपहर के खाने में सब्जी के साथ और 2 रोटियां खा सकते हैं।
-शाम को एक ग्लास टोंड दूध पिएं।
- डिनर में 1 कप चिकन सूप या वेजिटेबल सूप ले सकते है।
- रात में सोने से पहले एक कप डबल टोंड दूध में आधा टीस्पून हल्दी मिलाकर पिएं।
Also Read: Coronavirus:कोरोना मरीज के ठीक होने के बाद कोरोना पॉजिटिव आने का कारण हो सकता है फेफड़ो की डेड सेल्स
तीसरे हफ्ते के लिए डाइट प्लान
- सुबह 1 ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और 1 नींबू का रस डालकर पिएं।
- नाश्ता में 1 कप टोंड दूध पिएं। इसके साथ 2 उबले अंडे और 4 भीगे हुए बादाम खाएं।
- दोपहर के खाने में आप एक ग्रिल्ड वेजिटेबल सैंडविच खा सकते हैं
- शाम को एक ग्लास टोंड दूध पिएं और इसके साथ 3-4 भीगे हुए बादाम खाएं।
- डिनर में मशरूम से बना सूप पी सकते हैं या आप चाहें तो सब्जियों और टोफू से बना टेस्टी सूप भई ट्राई कर सकती है।
- सोने से पहले आप एक कप टोंड मिल्क में आधा टीस्पून हल्दी मिलाकर पीएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS