भिंडी का पानी सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद, हैरत में डाल देंगे इसके फायदे

आपने मसाला भिंडी, कुरकुरी भिंडी बनाकर खाई होगी। वहीं भिंडी के फायदे भी आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी भिंडी के पानी के फायदे के बारे में सुना है। भिंडी को ओकरा भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए बहुतफायदेमंद होता है। इसमें सिर्फ 30 प्रतिशत कैलोरी मिलती है। इसके साथ इसमें विटामिन सी और मैग्नीशियम मौजूद होता है। इसी बीच आज आप आपको भिंडी के पानी के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं भिंडी का पानी के फायदे।
यह हैं फायदे
- कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।
- शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- किडनी की बीमारी से बचाती हैय़
- अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
- इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जो आपकी कई बीमारियों से बचाता है।
ऐसे बनाएं भिंडी का रस
इसके लिए आप 5-6 भिंडी लें और इसके किनारे काट लें। भिंडी को बीच काटें और फिर इन्हें पानी में भिगो कर रख दें। आप इसे पूरी रात या 4-5 घंटे के लिए भिगाकर रख सकते हैं। इसके बाद भिंडी के टुकड़ों को निचोड़ लें और फिर इसमें सादा पानी मिक्स करें। आपका भिंडी का पानी तैयार है। इसे सुबह नाश्ते से पहले पिएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS