Body Immunity Test : ऐसे बढ़ती है बॉडी इम्यूनिटी, सवालों के जवाब देकर जानिए आप कितना जानते हैं इसके बारे में

Body Immunity Test : ऐसे बढ़ती है बॉडी इम्यूनिटी, सवालों के जवाब देकर जानिए आप कितना जानते हैं इसके बारे में
X
Body Immunity Test : इन दिनों इम्यूनिटी और इम्यून सिस्टम, बहुत ज्यादा बोला जाने वाला शब्द बन गया है, क्योंकि कोरोना के संक्रमण से बचाव का एकमात्र जरिया यही मजबूत इम्यून सिस्टम ही है। लेकिन क्या आप इसके बारे में संपूर्ण जानकारी रखती हैं? अपने आपको परखिए।

विश्व इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप से बॉडी इम्यूनिटी लोगों को बचाने में बेहद मददगार साबित हो रही है। ऐसे में लोग बॉडी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोगों को मालूम नहीं है कि बॉडी इम्यूनिटी बीमारियों से बचाने के अलावा भी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में आइये जानिए की क्या आप इसके बारे में संपूर्ण जानकारी रखती हैं? अपने आपको परखिए।

1. क्या कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने में भरपूर नींद की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है

क. हां, बिल्कुल यह सही है।

ख. सेहत का भला नींद से क्या रिश्ता।

ग. पता नहीं।

2. डॉक्टर कहते हैं, कोरोना संकट के समय धूम्रपान का आदी होना कैंसर की अगवानी करने जैसा है

क. डॉक्टरों की बातों में न जाएं।

ख. बिल्कुल ऐसा ही है, जो तमाम शोधों से भी साबित हो चुका है।

ग. ऐसे लोगों को भी कैंसर होता है, जो कभी धूम्रपान नहीं करते।

3. हरी सब्जियों में भरपूर रूप से कैल्शियम, फाइबर, विटामिंस और खनिज होते हैं, क्या आप इस बात से सहमत हैं

क. हरी सब्जियों में तो हर चीज होती है।

ख. बिल्कुल, ये सभी चीजें हरी सब्जियों में पाई जाती हैं।

ग. कभी इस बारे में सोचा नहीं।

4. क्या पानी हमारे शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है

क. हां, साफ पानी हमारे शरीर की प्रतिरक्षा ताकत को बढ़ाने में मजबूत भूमिका निभाता है।

ख. पानी प्यास भर बुझाता है।

ग. कभी इस तरीके से नहीं सोचा।

5. हमारे शरीर में अगर तमाम खराब बैक्टीरिया होते हैं तो कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं। क्या यह बात सही है

क. हां, यह बात पूरी तरह से सही है।

ख. नहीं, यह तमाम उपभोक्ता चीजों को बेचने का अपना तरीका है।

ग. पता नहीं कभी सुना नहीं।

अंक तालिका

क्रमांक क ख ग

1. 5 0 2

2. 2 5 0

3. 2 5 0

4. 5 0 2

5. 5 0 2

निष्कर्ष : अगर आपने इस क्विज के सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और उसके उसी जवाब पर अपनी सहमति जताई है, जो आपके हिसाब से सही है, तो आइए जान लेते हैं कि आपको अपने इम्यून सिस्टम के बारे में कितनी जानकारी है-

क. अगर आपके हासिल कुल अंक 10 या इससे कम हैं तो आप चाहे जितनी स्मार्ट हों लेकिन अफसोस की बात यह है कि आप अपने शरीर के इम्यून या प्रतिरक्षा तंत्र के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती हैं।

ख. अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा और 19 से कम हैं तो स्पष्ट है कि आप समझदार हैं और सेहत को लेकर सजग भी हैं। प्रतिरक्षा तंत्र के बारे में भी आपकी जानकारी है। लेकिन प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रहे, इसके लिए हमेशा सजग नहीं रहती हैं, कहना चाहिए लापरवाह हैं, इसे जितना जल्दी हो खत्म करें।

ग. अगर आपके हासिल अंक 19 से ज्यादा हैं तो आपको अपने प्रतिरक्षा तंत्र के बारे में हर चीज पता है और आप इस जानकारी की रोशनी में अपनी सेहत का भरपूर रूप से ध्यान रखती हैं।

Tags

Next Story