Breast cancer: ये हेल्दी चीजे कभी नहीं होने देंगी ब्रेस्ट कैंसर

Breast cancer: ब्रेस्ट कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा प्रमुख कैंसर है। दिन पर दिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं यह बीमारी ज्यादातर शहर की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। इसका मुख्य कारण उनका लाइफस्टाइल और खान पीन भी हो सकता है। इस बीमारी से अब तक लाखों महिलाएं अपनी जान गवां चुकी हैं। वहीं लाखों महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। इसी बीच आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजें बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से बच सकती हैं। तो चलिए जानते है ऐसी कौन सी चीजें जिसे हम डेली डाइट में शामिल करके इस बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं।
ग्रीन वेजिटेबल
जितना आप हरी सब्जी का सेवन करेंगे आपकी सेहत के लिए उतना ही अच्छा होगा। इसके लिए आप साग, पालक, मेथी, गोभी इसके अलावा सोया का सेवन कर सकते हैं। इसे डाइट में शामिल करके आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं।
करॉटिनाइड्स युक्त आहार
अपनी डाइट में करॉटिनाइड्स से भरपूर चीजों को शामिल करें। यह आपको ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचाता है। इसके लिए आप गाजर,पनीर, केला, टमाटर, खुबानी और शकरकंद शामिल कर सकती हैं। यह आपकी कैंसर कोशिकाओं को कम करने में मदद करता है।
ग्रीन- टी
ग्रीन-टी में कई पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी- बैक्टीरल जैसे कई गुण मौजूद होते हैं। जिसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। साथ ही के ब्रेस्ट कैंसर जैसे खतरे को कम करता है। इसके लिए आप डेली 1 कप ग्रीन टी पीयें। यह ब्लड प्रेशर और मोटापे कंट्रोल होने के साथ कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
अनार का जूस
अनार खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। अनार खाने से बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है। डेली अनार का जूस पीने से स्तन कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।
एंटी-ऑक्सीडेंट फल
आप ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बेरी, प्लम, स्ट्रॉबेरी आदि फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनल्स के गुण पाएं जाते हैं। जो कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS