Coronavirus: ब्रोकली इम्यूनिटी सिस्टम को करता है स्ट्रांग, पहुंचाता है और भी कई फायदें

गोभी की तरह ही दिखने वाली ब्रोकली का इस्तेमाल भारतीय घरों में कम किया जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग इस गुणों के बारे में जानते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि ब्रोकली सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। तो इसी बीच आज हम आपको ब्रोकली से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बाद से आप शायद रेगूलरली ब्रोकली का इस्तेमाल करने लगें। तो चलिए जानते हैं ब्रोकली खाने के फायदों के बारे में।
दिल की बीमारियों को रखता है दूर
ब्रोकली में बहुत ही कम कैलोरीज पाए जाते हैं। जिस वजह से शरीर में पोटाशियम और कोलेस्ट्रोल का लेवल नहीं बढ़ता है। कम कैलोरीज होने की वजह से यह शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमने देता है। तीनों चीज बैलेंस होने की वजह से आप दिल की बीमारियों से दूर रहते हैं।
प्रेगनेंसी में है फायदेमंद
प्रेगनेंट लेडीज के लिए ब्रोकली काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए हर प्रेग्नेंट लेडी को चाहिए कि वो हर रोज ब्रोकली का सेवन करें। यह मां और बच्चे को हर तरह के इंफेक्शन से बचाता है।
कैंसर से बचाता है
हाल ही में हुई एक रिसर्च से यह सामने आया है कि महिलाओं में तेजी से फैल रहे कैंसर को ब्रोकली की मदद से रोका जा सकता है। ब्रोकली में फिटाकेमिकल तत्व होते हैं जो शरीर में गाठों को नहीं बनने देता है। वहीं ये बल्ड सर्कूलेशन को भी कंट्रोल रखता है।
स्किन को निखारता है
ब्रोकली में विटामिन सी पाया जाता है। जो स्किन पर झुर्रियाँ नहीं पड़ने देता है। इसके साथ ही स्किन को निखारता है और स्किन परेशानी से आपको बचाता है। यह आपकी स्किन को टाइट रखता है। जिससे आपकी स्किन ग्लो करती है।
डिप्रेशन से बचाता है
ब्रोकली का सेवन करने से आपका डिप्रेशन का शिकार होने से बचते हैं। क्योंकि ब्रोकली में फोलेट पाया जाता है जो आपके Mental Health को Constant रखता है। इसके साथ ही यह आपके माइंड को काफी एक्टिव रखता है।
इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट करता है
ब्रोकली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद करते हैं। जिससे आप कोरोनो वायरस से भी बचे रहते हैं।
कैल्शियम की कमी पूरी करता है
ब्रोकली आपकी केल्शियम की कमी को पूरा करता है। वहीं ज्यादातर बुजुर्गों को ओस्टियोपोरोसिस बीमारी की शिकायत रहती है। जिसमें ब्रोकली काफी फायदेमंद होता है।
डायबिटिक पेशेंट्स के लिए है काफी फायदेमंद
डायबिटिक पेशेंट्स अगर हफ्ते में 4-5 बार ब्रोकली का सेवन करें तो उन्हें काफी फायदा पहुंचता है। डायबिटिक पेशेंट्स अक्सर कमजोरी और थकान फील करते हैं। ऐसे में ब्रोकली इस समस्या को भी दूर करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS