Calciferol Rich Foods: बच्चों में कैल्सिफेरॉल की कमी से हो सकता है रिकेट्स, ये फूड्स सेहत के लिए अच्छे

Calciferol Rich Foods: बच्चों में कैल्सिफेरॉल की कमी से हो सकता है रिकेट्स, ये फूड्स सेहत के लिए अच्छे
X
Calciferol Rich Foods: सर्दियों में बच्चों के बीमार होने खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने बच्चे को विटामिन-डी भरपूर देना चाहते हैं, तो इन फूड्स का सेवन जरूर करवाएं।

Calciferol Rich Foods: अब सर्दियों का मौसम कुछ दिनों बाद शुरू होने वाला है। इस मौसम में सूरज देवता के दर्शन कभी-कभी ही होते हैं। इसके कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। आज हम बात करेंगे कैल्सिफेरॉल (Calciferol) की। ये शरीर में एक महत्वपूर्ण विटामिन होता है, इसे विटामिन-डी के नाम से भी जाना जाता है। इस विटामिन को आमतौर पर सूरज की रोशनी से ग्रहण किया जाता है। दरअसल, सर्दियों में धूप ना निकलने की वजह से आपको कुछ फ्रूडस को खाना अति आवश्यक हो जाता है। अगर व्यक्ति के शरीर में इस विटामिन की कमी जाए, तो अधिकतर बच्चों में रिकेट्स नाम की बीमारी होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस बीमारी में बच्चों की हड्डियां काफी नाजुक होने के चलते दोनों पैर घुमावदार हो जाते हैं। अगर शरीर में इन पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है, तो कैल्शियम के एब्जॉर्ब्शन में सहायता मिलती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं कि अगर इस बीमारी से अपने बच्चों को बचाना हो, तो कौन से कैल्सिफेरॉल फूड्स खिलाने चाहिए...

1. फैटी फिश (Fatty fish)

फैटी फिश (Fatty fish) में साल्मन (Salmon) और ओमेगा-3 (Omega 3) को कैल्सिफेरॉल (Calciferol) के लिए अच्छा माना जाता है। ये मछलियां मुख्यतौर पर पैसिफिक और अटलांटिक महासागर के पास देशों में अधिक पाई जाती हैं। यदि आप भी 100 ग्राम साल्मन का सेवन करते हैं, तो रोजाना के मुताबिक 58 प्रतिशत शरीर को विटामिन-डी (Vitamin D) मिलेगा।

2. मछली का तेल (Fish oil)

बच्चों की सेहत के लिए मछली का तेल भी काफी फायदेमंद होता है। मछली के तेल को कॉड लिवर तेल भी कहा जाता है। ये तेल सेहत के लिए अच्छा सोर्स माना जाता है। इस तेल का सेवन करने से शरीर में कई आवश्यक न्यूट्रिएंट (Nutrients) प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अपने बच्चे को 1 छोटा चम्मच मछली का तेल खिलाते हैं, तो डेली रूटीन की तुलना में 56 प्रतिशत कैल्सिफेरॉल (Calciferol) हासिल होता है।

3. अंडों का सेवन करना फायदेमंद (Consuming eggs is beneficial)

आमतौर पर डॉक्टर भी सर्दियों के मौसम में अंडे खाने की सलाह (advice on eating eggs) देते हैं ताकि शरीर में किसी भी तरह से प्रोटीन की कमी ना (No protein deficiency) हो। दरअसल, आपको इस बात का नहीं पता है कि अंडों में विटामिन-डी (Vitamin D in eggs) पाया जाता है। अगर रोजाना सर्दियों में 1 अंडे का सेवन किया जाता है, तो शरीर में डेली नीड के मुताबिक 5 प्रतिशत कैल्सिफेरॉल हासिल होता है।

4. ओट्स खाना सेहत के लिए अच्छा (Eating oats is good for health)

ओट्स खाना वैसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आमतौर पर लोग सुबह नाश्ते के वक्त खाना अधिक पसंद करते हैं। यदि सर्दियों में आप ओट्स खाएंगे, तो डेली नीड की तुलना में 18 प्रतिशत कैल्सिफेरॉल मिलता है। साथ ही, ओट्स वजन को कम करने और शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

5. मशरूम सेहत का खजाना (Mushroom health treasure)

वैसे तो मशरूम (Mushroom) बाजार में काफी महंगा मिलता है। इसमें पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है। अगर आप अपने रोजाना रूटीन में 1 कप मशरूम खाएंगे, तो 17 प्रतिशत कैल्सिफेरॉल (Calciferol) हासिल होगा।

ये भी पढ़ें:- Amla Juice Benefits : सुबह खाली पेट करें आंवले के जूस का सेवन

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story