सिर्फ दूध में ही नहीं बल्कि इन चीजों में भी होते हैं भरपूर कैल्शियम

सिर्फ दूध में ही नहीं बल्कि इन चीजों में भी होते हैं भरपूर कैल्शियम
X
कैल्शियम केवल दूध से बनी चीजों में ही मिलता है। वहीं इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैल्शियम बहुत से नॉन डेयरी प्रोडक्ट्स से भी मिलता है। तो चलिए जानते हैं किन किन चीजों में कैल्शियम मिलता है।

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जितना ज्यादा जरूरी विटामिन्स, प्रोटीन आदि हैं उतना ही जरूरी कैल्शिम भी है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही ये ब्लड सेल्स को भी बनाने में मदद करता है। ज्यादातर लोगों को मानना होता है कि कैल्शियम केवल दूध से बनी चीजों में ही मिलता है। वहीं इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैल्शियम बहुत से नॉन डेयरी प्रोडक्ट्स से भी मिलता है। तो चलिए जानते हैं किन किन चीजों में कैल्शियम मिलता है।

भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैल्शयम के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं। यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करती है।

सूखे मेवे

सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट और मूंगफली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ये आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सि़डेंट्स गुण त्वचा और बालों को पोषण देते हैं।

गुड़

गुड़ भी कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्त्रोत है। इसका ज्यादा सेवन करना हानिकारक भी हो सकता है। इसे रात को खाना खाने के बाद थोड़ा-सा खाएं।

ओट्स

ओटमील में कैल्शियम के साथ प्रोटीन और फाइबर भी होता है। यह आपकी भूख को कंट्रोल करता है और इसके साथ ही वजन को भी कंट्रोल करता है।

टमाटर

टमाटर में विटामिन के और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे डेली अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। टमाटर हड्डियों को तो मजबूत बनाता है साथ ही शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है।

अंजीर

अंजीर में भी कैल्शियम पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से संबंधित बीमारियां तो दूर होती हैं साथ ही यह हड्डियों के विकास के लिए भी अति आवश्यक है।

सोयाबीन

सोयाबीन में बहुत ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। जो लोग दूध नहीं पीते हैं, तो वो लोग अगर सोयाबीन प्रतिदिन खाएं, तो उन्हें कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही उनकी हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं।

Tags

Next Story