Calcium Rich Food: इन चीजों में भरपूर होता है कैल्शियम, नोट कर लें पूरी लिस्ट

Calcium Rich Food: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत रखने के साथ साथ दांतो को मजबूत रखता है। ऐसे में इंसान को अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपके शरीर में कैल्शियम (Calcium Rich Food) की कमी है तो हम आपके लिए आज कैल्शियम युक्त फूड की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसके सेवन से शरीर से कैल्शियम की कमी खत्म हो जाएगी। तो आइए जानते हैं कैल्शियम रिच फूड्स आइटम्स (Calcium Rich Food List) के बारे में।
नोट कर लें ये लिस्ट
- दूध को कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इंसान को हर रोज 1 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए।
- दूध से बनी चीजों का सेवन करें, जैसे कि पनीर ,दही, टोफू। इनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- चीज में कैल्शियम मौजूद होता है। ऐसे में आप इसे हर रोज खा सकते हैं। लेकिन इसे आप सीमित मात्रा में ही खाएं। चीज का सेवन शरीर में चर्बी भी बढ़ा सकता है।
- रागी, टमाटर और अंजीर को डाइट में शामिल करें। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- बहुत कम लोग जानते हैं कि तिल में काफी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
- सोयाबीन, ब्रोकली, संतरा और आंवला में कैल्शियम मौजूद होता है। इसके साथ ही ये इंसान की इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।
-हरी सब्जियां, Sea foods, Oyster में काफी कैल्शियम होता है और इसका सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है।
- बादाम कीवी, नारियल, आम, जायफल, अनानास और सीताफल में खूब कैल्शियम होता है।
- मुनक्का, बादाम, तरबूज के बीच, पिस्ता और अखरोट कैल्शियम को डाइट में करें शामिल।
बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ मसाले हैं जिनमें खूब कैल्शियम होता है और अगर नियमित रूप से इनका सेवन किया जाए तो कैल्शियम की कमी दूर की जा सकती है। जीरा, लौंग, काली मिर्च और अजवाइन में कैल्शियम मौजूद होता है।
- दालों में राजमा, मोठ, छोले और मूंग दाल का सेवन करें।
- बाजरा, गेंहू और रागी भी कैल्शियम युक्त अनाज हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS