शिमला मिर्च शरीर को पहुंचाता है कई फायदे

शिमला मिर्च शरीर को पहुंचाता है कई फायदे
X
शिमला मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के खाने बनाने में किया जाता है। इसमें फैट बहुत कम मात्रा में होता है। यह कई बीमारियों का इलाज करता है। इसमें बीटा क्रिप्टोक्सैन्थिन, जेक्सैंथिन, ल्यूटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसी बीच आज आपको शिमला मिर्च के फायदे बताने जा रहे हैं।

वेट कम करता है

शिमला मिर्च में ज्यादा फाइबर होता है। जिस कारण आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। इसे आप पौष्टिक आहार के तौर पर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन बी 6 पाया जाता है।

दिल के लिए फायदेमंद

इसमें लाइकोपीन एक फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है, जो कि दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जो होमोसिस्टीन के लेवल को कम करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी कम होते हैं,जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

आंखों के लिए होता है अच्छा

यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। शिमला मिर्च ल्यूटिन और जेक्सैंथिन से भरपूर होता है। जो रेटिना को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Also Read: हर महिला को पता होनी चाहिए पीरियड्स से जुड़ी ये बातें

कैंसर के खतरे को कम करता है

शिमला मिर्च कैंसर के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद कैराटीनॉयड लाइकोपीन गर्भाशय ग्रीवा प्रोस्टेट, अग्नयाशय और मू्त्राशय के कैंसर के खतरे को कम करता है।

Tags

Next Story