कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान तो ऐसे करें छुहारे का सेवन, मिलेंगे और भी कई गजब के फायदे

कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान तो ऐसे करें छुहारे का सेवन, मिलेंगे और भी कई गजब के फायदे
X
जहां गर्मियों में छुहारे के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, तो वहीं सर्दियों में इसके छुहारे के फायदे बढ़ जाते हैं। क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देने के साथ ही डायबिटीज, साइटिका, कब्ज समेत कई सारी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। इसी बीच आज हम आपको छुहारे के फायदे के बताने जा रहे हैं। जिससे आप छुहारे का सेवन करके खुद को सेहतमंद बना सकते हैं।

छुहारे के फायदे अनगिनत होते हैं। सर्दियों में अक्सर आपने लोगों को बादाम,अखरोट और कई सारे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते देखा होगा। क्योंकि अधिकतर ड्राईफ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखते हैं। लेकिन आपने कभी ड्राईफ्रूट्स यानि बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट के अलावा छुहारे के फायदे के बारे में सुना है। आपको बता दें कि छुहारा, खजूर के सूखने के बाद बनता है। प्राचीन काल से ही हमारे यहां लोग छुहारे का सेवन करते आ रहे हैं। जहां गर्मियों में छुहारे के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, तो वहीं सर्दियों में इसके छुहारे के फायदे बढ़ जाते हैं। क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देने के साथ ही डायबिटीज, साइटिका, कब्ज समेत कई सारी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। इसी बीच आज हम आपको छुहारे के फायदे के बताने जा रहे हैं। जिससे आप छुहारे का सेवन करके खुद को सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।

डायबिटीज

शुगर की बीमारी में अक्सर लोगों को मीठा खाना मना होता है, लेकिन ऐसे में अगर सर्दियों या त्यौहारों पर मिठाई की जगह सीमित मात्रा में खजूर का हलवा या छुहारे का हलवा खाया जाए, तो वो नुकसान नहीं करेगा

पीरियड्स

हर महीने महिलाएं मासिक धर्म (Periods) की समस्या का सामना करती हैं। जिसमें उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द के साथ ही पैरों में ऐंठन की परेशानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर रोजाना छुहारे का सेवन किया जाए, तो मासिक धर्म (Periods) के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मासिक धर्म खुलकर आता है।

कब्ज

अगर आप रोजाना कब्ज (Constipation) की बीमारी समस्या से परेशान रहते हैं। तो इसे दूर करने के लिए बस सुबह-शाम 3 छुहारे खाने के बाद गर्म पानी पी लें, कब्ज (Constipation) में आराम मिलेगा।

Also Read: Low Blood Pressure की समस्या होने पर खाएं ये चीजें, मिनटों में मिलेगा आराम

आंखों में इंफेक्शन

आंखों में इंफेक्शन की वजह से कई बार सर्दियों में आंखों के रोग(Eye Disease) यानि गुहेरी निकल आती है। तो ऐसे में खजूर या छुहारे की गुठली का लेप बनाकर गुहेरी वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसके साथ ही लगातार छुहारे का सेवन करने से रात में न दिखने वाली परेशानी में भी लाभ मिलता है।

वीकनेस

छुहारा खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। क्योंकि छुहारे में नेचुरल शुगर पाई जाती है। जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और स्टेमिना मजबूत होता है।

Tags

Next Story