दांत के दर्द से लेकर खांसी ठीक करने में मदद करता है लौंग, हैरान कर देंगे इसके और भी कई फायदे

दांत के दर्द से लेकर खांसी ठीक करने में मदद करता है लौंग, हैरान कर देंगे इसके और भी कई फायदे
X
आयुर्वेद में सदियों से लौंग का प्रयोग औषधि के रूप में होता रहा है, लौंग अनेक गंभीर बीमारियों में कारगर है। इसे सही तरीके से खाने से इंसान सही बहुत सी बीमारियों से दूर रहता है। इसी बीच आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं।

लौंग के फायदे बहुत होते हैं। सर्दियों में लौंग खाने के फायदे सेहत के लिए बहुत मायने रखते हैं। आयुर्वेद में सदियों से लौंग का प्रयोग औषधि के रूप में होता रहा है, लौंग अनेक गंभीर बीमारियों में कारगर है। इसे सही तरीके से खाने से इंसान सही बहुत सी बीमारियों से दूर रहता है। इसी बीच आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।

जानें लौंग के फायदे

- लौंग और चिरायता को समान मात्रा में पानी के साथ पीसकर पिलाने से बुखार में लाभ होता है।

-रूई के छोटे से गोले में लौंग का तेल लेकर दर्द से प्रभावित दांत और उसके आस-पास के मसूड़ों पर हल्के हाथों से लगाने से दर्द कम हो जाएगा।

- लौंग को पीसकर हल्के गर्म पानी में मिलाकर पिएं तो जी मिचलाना बंद हो जाएगा।

- लौंग को मुंह में रखकर चूसने से खांसी भी ठीक होती है।

Also Read: गोलगप्पे खाने से होता है वजन कम, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

- लौंग के तेल की कुछ बूंदे रुमाल पर डाल लें, इसके बाद वह रुमाल कुछ देर अपने माथे पर रखें, सिर में रक्त संचार सही होगा और सिरदर्द से मुक्ति मिलेगी।

- कॉलरा होने पर अगर लौंग के तेल की एक-दो बूंद बताशे पर डाल कर खाएं तो आराम मिलेगा।

- लौंग को पीस लें, इसके बाद उसे पानी में मिलाकर छान लें। अब इस घोल में मिश्री मिला दें, इसको पीने से हृदय के जलन की समस्या दूर होती है और पेट को भी शांति मिलती है।

-लौंग के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर नहाने से शरीर का तनाव दूर होता है।

-लौंग वाली चाय भी तनाव को कम करती है।

-लौंग की चाय श्वसन प्रणाली के विकारों को भी समाप्त करती है।

Tags

Next Story