कोरोना से संक्रमित होने के बाद धोखे से भी न खाएं चीजें

कोरोना का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। लाखों लोग इसके चलते अपनी जान गवां चुके हैं। इसका असर पूरे इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। यह इंसान को पूरी तरह से कमजोर कर देता है। ऐसे में इंसान को अपनी डाइट में इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजों को खाना चाहिए। वहीं कुछ चीजों से परहेज भी करना चाहिए। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि कोरोना की चपेट में आने के बाद और रिकवरी के वक्त किन चीजों से परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
रिकवरी के वक्त खाएं ये चीजें
- हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो रिकवरी पीरियड के समय मरीज को हल्का भोजन खाना चाहिए। खाने में विटीमिन सी, डी, मिनरल्स और जिंक युक्त चीजें खाएं। यह आपको जल्दी ठीक होने में मदद करेगा।
- कोरोना के मरीजों के लिए खिचड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। वहीं ये आसानी से डाइडेस्ट भी हो जाती है। इसके साथ ही यह आपको अंदर से ऊर्जा देता है इसके अलावा आप दाल का पानी और साबुत अनाज का भी सेवन कर सकती हैं।
आपको बता दें कि खान पान की कुछ चीजें आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर भी करती हैं। ऐसे में इसे खाने से बचना चाहि। वहीं कोरोना काल में ऐसी चीजों का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
इन चीजों को खाने से करे परहेज
- पैक्ड फूड (Packed Food)
- मसालेदार खाना (Spricy Food)
- तला भुना खाना ( Fried Food)
- मीठे ड्रिंक्स (Sweet Drinks)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS