Coronavirus: जानें कितने दिन तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस, इन चीजों पर होता सबसे ज्यादा असर

Coronavirus: जानें कितने दिन तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस, इन चीजों पर होता सबसे ज्यादा असर
X
Coronavirus: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। वहीं लोगों में इस वायरस को लेकर काफी दहशत फैली हुई है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह वायरस किस चीज पर कितने दिन तक जिंदा रहता है।

Coronavirus: चीन से शुरु हुआ ये वायरस पूरी दुनिया में अपना कोहराम मचा रहा है। वहीं भारत में अबतक 178 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आचुके हैं। जिसमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस को लेकर में काफी दहशत देखने को मिल रही है। जिस वजह से लोगों ने घर से निकलना भी काफी कम कर दिया है। वहीं लोग कोरोना के डर से पब्लिक प्लेस पर हाथ लगाने से भी डर रहे हैं। क्योंकि यह वायरस कई दिनों तक किसी भी वस्तु पर रह सकता है। जिसे बाद में छूने से किसी को भी कोरोनो वायरस होने का खतरा हो सकता है।

वहीं हाल ही में एक रिसर्च से सामने आया है कि इंडियन एक घंटे में लगभग 23 बार अपने चेहरे को को टच करता है। इसी बीच लोगों को यह जानना बहुत जरूरी है कि यह वायरस कितने दिन तक किस चीज पर रहता है। वहीं हम आपको आज इस बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे लोग इस वायरस से अपना बचाव कर सकें।

कितने तापमान पर जिंदा रहता है कोरोना वायरस

यह खतरनाक वायरस 20 डिग्री सेल्सियस पर 2 दिन तक जिंदा रह सकता है।

लड़की और कांच की चीजों पर कितने दिन तक रहता है वायरस

लड़की और कांच की चीजों पर यह 4 दिन तक जिंदा रहता है।

मेटल की चीजों पर कितने दिन तक रहता है कोरोना वायरस

मेटल की चीजों पर यह 5 दिन तक जिंदा रहता है।

प्लास्टिक की चीजों पर कितने दिन तक रहता है कोरोना वायरस

प्लास्टिक से बनीं चीजों पर यह वायरस 5 दिन तक जिंदा रहता है।

चीनी-मिट्टी की चीजों पर कितने दिन तक रहता है कोरोना वायरस

चीनी मिट्टी से बनी चीजों पर यह वायरस 5 दिनों तक जिंदा रह सकता है।

रुपये, बालों और कपड़ों में से फैलता है वायरस ?

हाल ही में हुई रिसर्च से सामने आया है कि रुपये, कपड़ो और बालों पर कोरोना वायरस ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रहता है।

कोरोना वायरस से ऐसे करें बचाव

  • बाहर जाने से पहले मास्क जरूर पहनें।
  • आंख, नाक और मुंह को बार बार न छुएं।
  • हाथ मिलाने से बचें।
  • समय समय पर हाथ धोते रहें।
  • हाथ कम से कम 20 से 30 सेकेण्ड तक धोएं।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल से बचें।
  • कपड़ों को नियमित रूप से डेटॉल से धोएं।
  • फोन को हर दो घंटे में सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
  • छींकने और खांसते समय मुंह को हाथ या रुमाल से ढकें।
  • संक्रमित लोगों से दूरी बना कर रखें।


Tags

Next Story