Coronavirus: क्यों मुसलमान सेनिटाइजर को लेकर है परेशान, ढूंढ रहें है हलाल सेनिटाइजर

Coronavirus: कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इसको लेकर लोगों में काफी दहशत देखने को मिल रही है। जिसके चलते हर शख्स इससे बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। वहीं शुरु से ही लोगों को सलाह दी जा रही है कि वो समय समय पर हाथों को अच्छे से धोते रहें। जिसके लिए लोग साबुन और सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं मुसलमानों के लिए सेनिटाइजर इस्तेमाल करना एक बहुत सवाल बन गया है। जिसकों लेकर मुसलमान काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। वहीं इसी बीच हम आपको सेनिटाइजर से जुड़ी तमाम जानकारी दे रहे हैं।
वहीं मुस्लिम लोग इस बात को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे थे कि इसमें एल्कोहल होता है जो इस्लाम के हिसाब हराम है। क्योंकि इस्लाम में शराब हराम है या नि सख्ती से इसकी मनाई है। जिसके चलते मुसलमान लोग हलाल हैंड सेनिटाइजर ढूंढ रहे हैं। वहीं मलेशिया में हलाल हैंड सेनिटाइजर बिकने भी शुरु हो गए हैं।
इसके साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि आप सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि सेनिटाइजर में जो एल्कोहल इस्तेमाल किया जाता है, वो इंडस्ट्रियल एल्कोहॉल होता है। जो पिया नहीं जाता है। इसलिए इसके इस्तेमाल करने में कोई भी बुराई नहीं हैं।
वहीं आप हलाल हैंड सेनिटाइजर के चक्कर में न पड़े क्योंकि एक अच्छे सेनिटाइजर में 60 प्रतिशत एल्कोहल होना जरूरी है। तभी सेनिटाइजर काम कर सकता है। क्योंकि तभी वायरस के आस पास एक परत जमी होती है, जो एल्कोहल के जरिए ही खत्म होता है। वहीं अगर आप हलाल सेनिटाइजर के चक्कर में पड़ेंगे और उसमें एल्कोहल नहीं होगा तो फिर वो किसी काम का नहीं। इसलिए आप बेफिक्र होकर सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS