Corona Period में बहुत ही मददगार हैं ये जड़ी बूटियां, जीवन से है प्यार तो जरूर जानें इनके बारे में

Corona Period में बहुत ही मददगार हैं ये जड़ी बूटियां,  जीवन से है प्यार तो जरूर जानें इनके बारे में
X
कोरोना काल में ज्यादातर लोग अश्वगंधा, मुलैठी, गिलोय से बना काढ़ा का सेवन करते हुए नजर आए हैं। इसी बीच आज हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन करके आप भी अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन जड़ी बूटी के बारे में।

देश में इस समय कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। हर रोज हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। वहीं इसके लिए ज्यादातर लोग जड़ी बूटी का सहारा ले रहे हैं। क्योंकि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जड़ी बूटी बेस्ट ऑप्शन है। वहीं कोरोना काल में ज्यादातर लोग अश्वगंधा, मुलैठी, गिलोय से बना काढ़ा का सेवन करते हुए नजर आए हैं। इसी बीच आज हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन करके आप भी अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन जड़ी बूटी के बारे में।

गिलोय

इसमें कई औषधि के गुण पाए जाते हैं। जिस कारण यह कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। बुखार को उतारने के में गिलोय काफी मददगार होता है। इसका सेवन डायबिटीज, एसिडिटी, गठिया, दिल से जुड़ी बीमारी, कफ जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए आप गिलोय के डंठल को कूटकर पानी में उबाल लें। इसमें आप चुटकीभर हल्दी डाल दें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गुनगुना कर के पीलें।

मुलैठी

मुलैटी सर्दी, खांसी, गले की खराश, जुकाम से निजात दिलवाने में बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके साथ ही मुलैठी सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलवाने में काफी मदद करती है। मुलैठी फेफड़े में जकड़े कफ को निकालने में काफी मददगार होती है।

Also Read: World Health Day: जिंदगीभर रहना चाहते हैं फिट तो आज से ही ये काम करने की डाल लें आदत

अश्वगंधा

काफी सालों से इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जा रहा है। अश्वगंधा बैक्टीरियल संक्रमण को फैलने से रोकता है। इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसे आप नियमित से सेवन करके अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। इसे आप रात सोने से पहले दूध के साथ ले सकते हैं।

Tags

Next Story