Coronavirus: क्या गर्मी का मौसम रोक पाएगा कोरोना का सितम?

Coronavirus: कोरोना का कोहराम पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। वहीं अगर भारत की बात करें तो अबतक 345 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 5 लोगों की इसके चलते मौत हो चुकी है। यह वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं। जहां अभी तक 63 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इसी बीच लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग ठंडी चीजों से दूर रहने और धूप लेने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आप खुद को जितना गर्म रखेंगे उतना ही आप इस खतरनाक वायरस से बचे रहेंगे। इसी बीच यूनीसेफ ( यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड) ने इस बात को झूठा बताया है।
यूनीसेफ के मुताबिक कोरोना के कण हवा में भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह वायरस दरवाजों, कपड़ों आदि जैसी चीजों पर भी मिल जाता है। जिससे बचने के लिए आपको तमाम तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। वहीं गर्मी बढ़ने से इस वायरस को नहीं रोका जा सकता है। यह वायरस सबसे ज्यादा मासूम बच्चों और बुजुर्गों में फैल रहा है, जिस वजह उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मना किया जा रहा है।
हाल ही में हुई रिसर्च से सामने आया है कि कोरोना से इंफेक्टेड शख्स मुंह को कवर किए बिना छींकता है, तो उस छींक से वायरस हवा में 3 से 4 घंटे तक हवा में रहता है। वहीं दरवाजों, हैंडल जैसी चीजों पर यह वायरस 48 घंटो तक जिंदा रहता है। ऐसे हालत में बढ़ती गर्मी इस खतरनाक वायरस को रोकने में कुछ खास मदद नहीं कर पाएगी।
वहीं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि स्टील की चीज पर यह वायरस 2 से 3 दिन तक जिंदा रहता है। रिसर्च की मानें तो यह वायरस किसी भी मुलायम चीज पर 30 मिनट से ज्यादा तक जिंदा नहीं रहता है। ऐसे कंडीशन में कोरोना को बढ़ती गर्मी में भी कंट्रोल कर पाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में खुद की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। इसी बीच हम आपको बताएंगे कि इस खतरनाक वायरस से आप अपना बचाव कैसे करें।
कोरोना वायरस से ऐसे करें बचाव
बाहर जाने से पहले मास्क जरूर पहनें।
आंख, नाक और मुंह को बार बार न छुएं।
हाथ मिलाने से बचें।
समय समय पर हाथ धोते रहें।
हाथ कम से कम 20 से 30 सेकेण्ड तक धोएं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल से बचें।
कपड़ों को नियमित रूप से डेटॉल से धोएं।
फोन को हर दो घंटे में सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
छींकने और खांसते समय मुंह को हाथ या रुमाल से ढकें।
संक्रमित लोगों से दूरी बना कर रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS