Coronavirus: महिलाओं के मुकाबले पुरूषों में ज्यादा संक्रमण फैलने के ये हैं 5 कारण, साइंटिस्ट ने किया खुलासा

Coronavirus: कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं यह खतरनाक वायरस थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसकी चपेट में आने वालों की संख्या अपनी दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। वहीं कोरोना वायरस का शिकार महिलाओं के मुकाबले पुरूष ज्यादा हो रहे हैं। इसके पीछे का कारण महिलाओं में बीमारी से लड़ने की क्षमता ज्यादा होती है।
इसके साथ ही पुरूषों में कोरोना का संकम्रण फैलने का कारण ACE2 नाम का प्रोटीन है। यह प्रोटीन कोरोना को फैलाने में मदद करता है। क्योंकि कोरोना वायरस भी राइबोन्यूक्लिक एसिड से ही बना है और यह भी एक तरह का प्रोटीन ही है। वहीं ये प्रोटीन महिलाओं के मुकाबले पुरूषों में ज्यादा होता है। जहां महिलाओं को यह इंफेक्शन खत्म होने में 4 दिन का समय लगता है। वहीं पुरूषों को ठीक होने में 6 से 8 दिन लग जाते हैं। वहीं साइंटिस्ट ने इसके पीछे और भी कई वजह बताई हैं।
साइंटिस्ट ने बताए ये 5 कारण
1. स्मोकिंग
महिलाओं के मुकाबले पुरूष ज्यादा स्मोकिंग करते हैं। स्मोकिंग करने से फेफड़े खराब होते हैं। जो शख्स ज्यादा स्मोकिंग करता है, तो उसके फेफड़े कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का इंफेक्शन फैलने का खतरा ज्यादा होता है। जो शख्स किस भी तरह की स्मोकिंग करता है,उसे कोरोना वायरस का होने का खतरा ज्यादा होता है।
2. कमजोर इम्यून सिस्टम
रिसर्चर्स की मानें तो महिलाओं में रिलीज होने वाले सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन शरीर की कोशिकाओं वायरस से लड़ने के लिए एक्टिवेट करते हैं। वहीं पुरूषों में सेक्स सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन का असर उल्टा पड़ता है। एक्स क्रोमोसोम्स में इम्यून जीन्स (TLR7) मौजूद होते हैं जिन्हें आरएनए वायरस ढूंढ लेते हैं। इसके साथ ही महिलाएं बीमारी से लड़ने के लिए तेज रिस्पॉन्स करती हैं।
3. लाइफस्टाइल डिसीज
पुरुषों में लाइफस्टाइल डिसीज जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के मामले महिलाओं से ज्यादा होते हैं। वहीं पुरानी ऐसी बीमारी के मरीज कोरना वायरस की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। पुरुषों के इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने का कारण एक यह भी है।
4. ACE2 प्रोटीन
कोरोनावायरस जब बॉडी में जाता है तो ACE2 प्रोटीन रिलीज करने वाली कोशिकाओं से मिलता है। आमतौर पर प्रोटीन फेफड़ों, हृदय और आंतों में पाया जाता है लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मात्रा टेस्टिस (वृषण-वीर्य कोष) में पाई जाती है। जबकि महिलाओं की ओवरी (अंडाशय) में यह बेहद कम मात्रा में पाया जाता है।
5. हाइजीन
साफ सफाई के मामले में पुरूष काफी लापरवाह होते हैं। वहीं देखा जा रहा है कि महिलाओं के मुकाबले पुरूष समय समय पर हाथ धोने में काफी लापरवाही कर रहे हैं। जिस वजह से पुरूष कोरोना की चपेट में आसानी से आ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS