आखिर कोराना वायरस महिलाओं से क्यों हार रहा है, क्या है इसके पीछे का कारण

Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ है (Coronavirus Outbreak)। वहीं इसके चलते लोग भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। पिछले 4 महीने से शुरू हुआ यह खतरनाक वायरस लाखों लोगों की जान ले चुका है (Coronavirus Cases)। बच्चे से लेकर बुर्जग कोई भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन रिसर्चर्स का कहना है कि इस वायरस का महिलाओं पर कम असर हो रहा है (Coronavirus Less Dangerous To Women)। महिलाओं(Women) पर कोरोना वायरस कमजोर साबित होता जा रहा है। जिसके बाद से सभी इसके पीछे का कारण जानना जा रहा है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों कोरोना वायरस औरतों के आगे हार रहा है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।
महिलाओं का इम्यूनिटी सिस्टम काफी मजबूत होता है
बताया जा रहा है दूसरों के मुकाबले महिलाओं का इम्यूनिटी सिस्टम काफी मजबूत होता है, जिसके कारण महिलाओं पर कोरोना का कम असर होता है। पंजाब में पुरूषों का रिकवरी रेट 47 प्रतिशत और महिलाओं का 53 प्रतिशत है। इसके साथ वहां 70 साल से 90 साल की बुर्जुग महिलाएं भी कोरोना को मात दे चुकी हैं।
कोरोना वायरस का प्रभाव महिलाओं पर कम हो रहा है
रिसर्चर्स का कहना है कि औरतों के एस्ट्रोजम हार्मोन जीन्स ज्यादा होते हैं। इम्युनिटी जीन्स की ज्यादातर लोकेशन एक्स क्रोमोसोम पर मिलती है, जो महिलाओं में डबल होते हैं। पुरूषों में एक्स-वाई क्रोमोसोम होते हैं। यही कारण है जो कोरोना वायरस का प्रभाव महिलाओं पर कम हो रहा है।
Also Read: Coronavirus: क्या भारत में कमजोर पड़ गया है कोरोना वायरस
महिलाएं अपने लाइफस्टाइल पर ज्यादा ध्यान देती हैं
पुरूषों के मुकाबले महिलाएं अपने लाइफस्टाइल पर ज्यादा ध्यान देती हैं। महिलाएं चाहें ऑफिस में हो या घर पर वो काम के जरिए काफि एक्टिव रहती हैं। वहीं पुरूष केवल काम के लिए ही बाहर निकलते हैं। इसके साथ ही धूम्रपान, सिगरेट और तंबाकू की वजह से उनका रेस्पेरेटरी सिस्टम काफी कमजोर होता है। वहीं महिलाएं इन सभी चीजों से दूर रहती हैं जिस कारण उनका रेस्पेरेटरी सिस्टम भी मजबूत रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS