दही के साथ भूल के भी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, हो सकता है नुकसान

दही के साथ भूल के भी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, हो सकता है नुकसान
X
दही (Curd) सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक मानी जाती है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ बॉडी की इम्यूaनिटी (Immunity) को भी बढ़ाता है। लेकिन दही के साथ कुछ ऐसी चीजें हैं जो खाने को हानिकारक (Harmful) बना देता है।

दही (Curd) सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक मानी जाती है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ बॉडी की इम्यूrनिटी (Immunity) को भी बढ़ाता है। प्रोबायोटिक गुणों (Probiotic properties) से भरपूर इस खाद्य पदार्थ में कैल्शियम (Calcium) की मात्रा भी बहुत होती है जो हमारे शरीर के बोन्सP (Bones) को मजबूत रखती है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, मैग्नीहशियम, पोटैशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। जिस कारण से यह सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है। इन तमाम गुणों के कारण इसे रोज खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन दही के साथ कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मिलाकर खाना इसे हानिकारक (Harmful) बना देता है। अगर आप स्वा द बढ़ाने के लिए ऐसा फिर भी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा करने पर आप शरीर में टॉक्सिन को जगह दे रहे हैं जो आपके शरीर की इम्‍यूनिटी को तेजी से कम कर देती है। जानें क्या् हैं वे चीजें हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए।

-दही के साथ प्यारज का सेवन

गर्मी के दिनों में अक्सेर लोग घर में रायता बनाते हैं जिसमें दही के साथ प्यानज मिला देते हैं। यह स्वाऐद में अच्छा हो सकता है लेकिन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही की तासीन ठंडी होती है जबकि प्याेज का तासीर गर्म। ऐसे में दोनों का साथ प्रयोग करने पर आपको एलर्जी हो सकती है। ऐसा करने पर शरीर पर चिकत्तेे, एक्सिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्टीत तक हो सकती है।

-दूध और दही का साथ में इस्तेमाल

हालांकि दोनों ही दूध से बना प्रोडक्टे है लेकिन आयुर्वेद में इन दोनों का साथ में प्रयोग वर्जित माना गया है। माना जाता है कि दोनों का साथ में प्रयोग करने से डायरिया, गैस, पेट में दर्द, इनडायजेशन जैसी समस्याे हो सकती है।

-आम के साथ दही

वैसे तो हम सभी को गर्मी के मौसम में आम लस्सीे खाना पसंद होता है लेकिन ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है। दरअसल दोनों की तासीर एक दूसरे से उलट है जिस वजह से जब आप इन दोनों को मिलाकर साथ में खाते हैं तो शरीर पर त्वअचा संबंधी समस्याू हो सकती है। यही नहीं, यह शरीर में टॉक्सिन को बढ़ाता है जो हमारे डायजेशन को भी प्रभावित करता है।

-मछली और दही

कहा जाता है कि कभी भी दो प्रोटीनयुक्तस भोजन का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए। ऐसे में जब हम मछली के साथ दही का सेवन करते हैं तो इसके परिणामस्वोरूप कई बीमारियां हो सकती है। दोनों में ही प्रोटीन भरपूर है जिससे इनके सेवन से अपच, पेट दर्द जैसी समस्यान हो सकती है।

-उड़द दाल के साथ दही

दही के साथ अगर हम उड़द दाल का सेवन करें तो पेट में एसिडिटी, सूजन, लूजमोशन जैसी समस्या एं हो सकती हैं इसलिए इन दोनों को कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

Tags

Next Story