Cycling Or Walking: साइकिल चलाने से ज्यादा फायदेमंद पैदल चलना, दूर होंगी कई समस्याएं

Cycling or walking: साइकिल चलाना और पैदल चलना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, जोकि दिल के लिए, वजन कम करने और मानसिक शक्ति मजबूत करने में मदद करता है। लेकिन, जब घुटनों की बात की जाती हैं, तो कई लोगों को पता नहीं होता है कि कौन सा वर्कआउट जोड़ो के लिए बेहतर है। आज की खबर में हम आपको बताएंगे कि जोड़ो से परेशान लोगों के लिए साइकिल चलाना या पैदल चलने में से कौन बेहतर है। साथ ही, ये भी जानते हैं कि साइकिल और पैदल चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है और कौन सी बीमारियों को दूर करते हैं।
साइकिल चलाना हड्डियों के लिए काफी मददगार
साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है। साइकिल चलाने का ज्यादा फायदा लोअर बॉडी यानी नीचे की हड्डियों के लिए काफी मददगार है। जर्नल ‘द लैंसेट’की रिपोर्ट के अनुसार, पैरों की मसल्स को मजबूत करने के लिए साइकिल चलाना अति आवश्यक है। यह ग्लूट्स और क्वाड्रइसेप्स को मजबूत बनाता है।
ऐसा कहा जाता है कि 1 घंटा साइकिल चलाने से करीब 600 कैलोरी बर्न होती हैं, जो 1 घंटे वॉक करने में बर्न की हुई कैलोरी के दोगुनी है। वजन कम करने के लिए साइकिल चलाना अच्छा माना जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया की स्टडी के मुताबिक, साइकिलिंग करना टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए पैदल चलने से ज्यादा बेहतर है। साइकिल चलाने से तलवों में ब्लड प्रेशर कम होता है।
पैदल चलना भी सेहत के लिए फायदेमंद
सभी लोग अक्सर फिट रहने के लिए रोजाना सुबह-सुबह वॉक पर निकल जाते हैं। 1 घंटे पैदल चलने से 300 से 350 कैलोरी हर घंटे बर्न होती हैं। साइकिलिंग के मुकाबले यह आधी होती हैं। पैदल चलने के भी अपने फायदे हैं।
मेंटल हेल्थ के लिए पैदल चलना अच्छा होता है
पैदल चलने से मेंटल हेल्थ अच्छी होती है। एनवायरनमेंट इंटरनेशनल नामक जर्नल द्वारा किए शोध में पता चला है कि पैदल चलने वालों की मेंटल हेल्थ 2.74 प्रतिशत बेहतर होता है। साथ ही, आपको रात में अच्छी नींद आएगी।
ये भी पढ़े:- Fruits At Night: रात के समय इन फलों को खाने से बचें
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS