दूबले पतले लोगों के लिए फायदेमंद होता है दही, ऐसे खाने से बढ़ता है वजन

दही न सिर्फ दूध से बनने वाला एक पदार्थ है बल्कि दूध की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। इतना ही नहीं यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है और हमारी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। आपने बड़े-बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि किसी भी शुभ काम के लिए दही चीनी खाकर जाओ। ऐसा इसलिए क्योंकि दही की थोड़ी खुराक भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बड़ी-बड़ी बीमारियों के जल्द ठीक होने में मदद मिलती है। इसी बीच आज हम आपको दही खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।
बवासीर
दही बवासीर के मरीज के लिए काफी लाभकारी है। बवासीर होने पर रोज लंच में एक गिलास लस्सी में अजवाइन का पाउडर डालकर पीने से फायदा मिलता है।
दिल सें संबंधित रोग
दिल से जुड़े रोगों के लिए दही लाभकारी है। हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, गुर्दे की परेशानियों के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मजबूत हड्डियां दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से हड्डियां, दांत और नाखून मजबूत होते हैं। साथ ही इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।
बढ़ाए वजन
दुबले-पतले लोगों के लिए दही फायदेमंद होता है। दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर खाने से वजन बढ़ता है। वहीं दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी कम होती है।
मुंह के छाले से आराम
मुंह के छालों पर दही की मलाई लगाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं। दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले खत्म हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम खाने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं। इसके अलावा दही और शहद दांत निकलने वाले बच्चों को चटाना भी फायदेमंद होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS