अगर आपके भी पीरियड्स आने में हो रहा है Late तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसका बुरा असर शरीर पर पड़ता है। ऐसे में स्ट्रेस लेने से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जिसमें लड़कियों की पीरियड्स लेट आते हैं। ऐसे में लड़कियां अक्सर दवाई खाने लगती हैं। ऐसे में बिना दवा खाए और कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन देसी उपाय के बारे में।
गुड़ और अजवाइन
अगर आपके पीरियड्स आने में रही देरी हो रही है तो ऐसे में आप गुड़ और अजवाइन का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में 1 गिलास पानी में 1 चम्मच और अजवाइन डालकर उबाल लें। पानी का रंग बदल जाने के बाद इसे छान लें। पीरियड्स न आने तक आप इसे हररोज खाली पेट पिएं। इसे पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से भी राहत मिलती है।
खड़ा धनिया
खड़ा धनिया पीरियड्स न आने की परेशानी से छुटकारा दिलवाता है। इसके साथ ही इसके सेवन से रुके हुए पीरियड्स की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप एक बर्तन में 2 गिलास पानी में 1 चम्मच खड़ा धनिया डालकर उबाल लें। इसे आप हर रोज पिएं।
अदरक
इसमें एंटी - बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। वहीं यह इर्रेगुर पीरियड्स को भी ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आफ 1 कप पानी में 1 अदरक उबाल लें पानी उबल जाने के बाद इसे आप छान लें। फिर इसमें चीनी या शहद मिक्स करें। इसे दिन में आप थोड़ा थोड़ा करके पीते रहें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS