Dengue Cases Increase: कहीं आपके भी फ्रिज में तो नहीं छिपा है ये मच्छर, बना सकता है डेंगू का शिकार

Dengue Cases increase: मानसून आने के बाद से कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, इस समय देशभर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई बार समय पर डेंगू का पता न चलने के कारण मरीज की मौत हो जाती है। डेंगू बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अपनी चपेट में ले रहा है और अपना शिकार बना रहा है। अस्पताल में डेंगू के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा भी हो सकता है कि आपके फ्रिज में डेंगू फैलाने वाला मच्छर हो, लेकिन आपको पता नहीं है। नीचे पढ़िए डेंगू के लक्षण और बचाव के उपाय।
सभी राज्यों में बढ़ रहे डेंगू के मामले
देश के सभी राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, इसकी वजह से घरों में डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। क्या आपको पता है हमारे घर में मौजूद फ्रिज की ट्रे में भी डेंगू के मच्छर होने का खतरा हो सकता है, चलिए हम आपको बताते हैं कि डेंगू के मच्छर घरों मे कैसे पैदा होते हैं। इसके लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं।
डेंगू क्या होता है और इसके लक्षण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डेंगू एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। परंतु बारिश के मौसम में जब तेज धूप निकलने लगती है और तापमान अपनी चरम सीमा पर होता है, तो डेंगू होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। इस दौरान मरीज को तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द, भूख न लगना जैसी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है, जो डेंगू का लक्षण हो सकता है। अगर किसी को नॉर्मल फीवर होता है, तो जल्दी से ठीक हो जाता है, लेकिन अगर किसी को डेंगू का बुखार होता है, तो उसे ठीक होने में अधिक समय लग जाता है। वहीं, कुछ मरीजों को डेंगू होने के बाद उसकी प्लेटलेट्स काफी गिर जाती है, जो कि मरीज के लिए जानलेवा साबित होती है।
क्या आपके फ्रिज की ट्रे में है डेंगू का मच्छर
स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट्स के अनुसार, डेंगू का मच्छर हमेशा साफ पानी में ही पनपता है। इसके पनपने के लिए थोड़ा ही पानी काफी है, इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि घर में रखे फ्रिज की ट्रे में डेंगू का मच्छर हो सकता है, लेकिन हम लोगों को इस बात का पता नहीं होता है। अगर आप भी डेंगू से बचना चाहते हैं, तो आपको बारिश के मौसम में फ्रिज को हफ्तें में 1 बार जरूर साफ करना चाहिए। इसके अलावा कूलर और घर की छत पर पानी इकट्ठा ना होने दें।
कितने दिनों तक रह सकता है डेंगू
एक्सपर्ट्स के अनुसार, डेंगू का लार्वा यानी अंडा पानी में 6 महीनों तक रहता है। अगर साफ पानी में अंडा आता है, तो डेंगू होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमें प्रयास करना चाहिए कि घर में पानी इकट्टा न होने दें और साफ सफाई का ध्यान रखें।
डेंगू की बीमारी से बचने के लिए क्या करें
1. रोजाना घर में फुल बाजू के कपड़े पहनकर रहें।
2. घर की छत पर पानी जमा न होने दें।
3. पानी की टंकी को साफ और ढक कर रखें।
4. नालियों में पानी एकत्रित न हो, इसलिए समय पर इसे साफ करवाएं।
5. बुखार आने के 3 दिन बाद डेंगू की जांच करवाएं।
6. इम्यूनिटी को बूस्ट और प्लेटलेट्स को बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है।
ये भी पढ़ें:- Remedy For Hand Wrinkle : हाथों की झुर्रियों से हैं परेशान
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS