डायबिटीज बीमारी ऐसे करें खुद चैक, गंभीर खतरों से बच सकेंगे

बहुत से लोगों को डायबिटीज का पता तब चलता है, जब कंडीशन बिगड़ जाती है। प्रीडायबिटीज कंडीशन में उन्हें इस रोग का पता ही नहीं चलता। वेल कार्नेल मेडिकल कॉलेज से जुड़े शोधकर्ता हीजंग बैंग ने एक आसान सेल्फ डायबिटीज चेक मैथड बताया है। इसके लिए आप दिए जा रहे सवालों के जवाब देते हुए अपने प्वाइंट जोड़ें, आपको खुद पता चल जाएगा।
1. आपकी उम्र क्या है?
40 से कम – 0, 40 से 49 - 1
50 से 59 – 2, 60 या ज्यादा - 3
2. आपका जेंडर क्या है ?
महिला हैं - 0 , पुरुष हैं - 1
3. क्या आपके पैरेंट्स, भाई या बहन को डायबिटीज है?
नहीं – 0, हां - 1
4. क्या आपको हाई बीपी है?
नहीं – 0, हां - 1
5. क्या आपका वेट सामान्य से अधिक है?
सामान्य – 0, ओवरवेट - 1
ओबीज – 2, बहुत मोटे - 3
6. क्या आप फिजिकली एक्टिव हैं?
हां – 0, नहीं - 1
निष्कर्ष: अब खुद को मिले प्वाइंट जोड़ें। अगर आपके टोटल नंबर 4 या ज्यादा हैं तो आपको प्रीवेंट डायबिटीज होने का चांस है। 5 से ज्यादा स्कोर होने पर आपको डायबिटीज की हाई रिस्क है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS