क्या आपको भी खाना पचाने में दिक्कत होती है तो जानें इससे निजात पाने के घरेलू उपाय

क्या आपको भी खाना पचाने में दिक्कत होती है तो जानें इससे निजात पाने के घरेलू उपाय
X
खाना हजम न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे ज्यादा खा लेना, ज्यादा तेल मसाला वाला खाना या सही तरीके से भोजन न खाना। ऐसी समय कभी कभी हो तो समझ आता है। वहीं अगर आपको यह दिक्कत ज्यादा दिनों से बनी हुई है, तो यह किसी बड़ी बीमारी होने का संकेत हो सकता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह के लोगों को खाना हजम करने में परेशानी होती है।

अक्सर लोगों को खाना न हजम होने की दिक्कत रहती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे ज्यादा खा लेना, ज्यादा तेल मसाला वाला खाना या सही तरीके से भोजन न खाना। ऐसी समय कभी कभी हो तो समझ आता है। वहीं अगर आपको यह दिक्कत ज्यादा दिनों से बनी हुई है, तो यह किसी बड़ी बीमारी होने का संकेत हो सकता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह के लोगों को खाना हजम करने में परेशानी होती है। इसके साथ ही आपको इसके इलाज के लिए कुछ टिप्स भी बताएंगे।

अपच की समस्या होने से ये बीमारियां होने का रहता है खतरा

- एलर्जी

- अर्थराइटिस

- ऑटोइ्म्यून डिजीज

- स्किन इंफेक्शन

- पिंपल्स

- कमजोरी

- मूड स्वींग्स

भोजन न पचने के कारण

- अगर खाने में शुगर और फाइबर ज्यादा हो तो खाना पचने में दिक्कत होने लगती है। इसके साथ ही पोषक तत्वों की कमी होने के वजह से बॉडी में बुरे बैक्टीरिया का लेवल बढ़ जाता है। जिस वजह से यह दिक्कत होने लगती है।

- एस्प्रिन और प्रिलोसेक का ज्यादा सेवन करने डाइडेस्टिव सिस्टम खराब हो जाता है।

-जब इंसान ज्यादा स्ट्रेस लेता है, तो इसका बुरा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। जिससे पाचन क्रिया खराब होने लगती है।

- फूड पाइप या आंतों में परेशानी होने से भी खानी हजम नहीं होता है।

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

दही

दही में अजवाइन डालकर खाने से पाचन क्रिया सही रहता है। वहीं यह आपको पेट में होने वाली कई समस्याओं से भी दूर रखता है। आप चाहें तो इसमें नमक, भुना हुआ जीरा, और काली मिर्च डालकर खा सकते हैं।

प्याज

इस समस्या से निजात पाने के लिए आप प्याज में नींबू का रस निचोड़कर खा सकते हैं।

Also Read: Hormonal Imbalances : बॉडी में जब दिखें ये संकेत को समझ जाएं हो गए हैं हार्मोंन्स इम्बैलेंस

सौंफ

जिन लोगों को भोजन पचाने में दिक्कत रहती है। वो लोग सौंफ का सेवन करें तो इस समस्या से निजात मिलती है। ऐसें में आप दिनभर में सौंफ का काढ़ा बनाकर 2 बार सेवन करें।

Tags

Next Story