Remedy For Hand Wrinkle : हाथों की झुर्रियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Remedy For Hand Wrinkle : हाथों की झुर्रियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
X
Remedy For Hand Wrinkle : आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। लेकिन, भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी होने के कारण हाथों की सुंदरता पर ध्यान नहीं देता है। अगर आप भी अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं। आइये जानते हैं कि वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं...

Remedy For Hand Wrinkle : आजकल सभी लोग अपने काम में इतना ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि उन्हें अपना ख्याल रखने तक का समय नहीं मिलता है। हर कोई एक-दूसरे से सुंदर दिखना चाहता है। हम अपने हाथों की देखभाल को कभी अनदेखा नहीं कर सकते हैं। परंतु सॉफ्ट और सुंदर हाथ सभी को पसंद हैं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हाथों पर झुर्रियों आने लगती है और खाल लटकने लगती है। अगर आप भी अपने हाथों में बढ़ती झुर्रियों और सूखेपन से बचने का सोच रहे है, तो जल्दी से इन घरेलू उपचारों को आज ही अपना लें। चलिए जानते हैं कि किन घरेलू उपायों के करने से हमारे हाथ सॉफ्ट,सुंदर, कोमल और झुर्रियों को खत्म करने में हमारी मदद करेंगे।

हाथों पर नारियल या बादाम का तेल लगाए

रोजाना रात को सोने थोड़ी देर पहले हाथों पर नारियल या बादाम का तेल लगाना चाहिए। इसको लगाने से आपके हाथ एकदम सॉफ्ट हो जाएंगे। क्योंकि इन दोनों तेल में विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे अनेक गुण पाए जाते हैं। जोकि स्किन के लिए काफी अच्छे साबित हुए है। इन तेलों मे वसा की मात्रा अधिक होती है। इससे हाथों की स्किन सॉफ्ट होती है। इसलिए कहा जाता है कि रोजाना सोने से पहले नारियल या बादाम का तेल लगाना चाहिए।

2 से 3 बार हाथों को इन चीजों से धोएं

अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत और चमकाना चाहते हैं, तो सप्ताह में 2 से 3 बार हाथों को चीनी और गुनगुने पानी से धोना चाहिए। क्योंकि चीनी में मौजूद (natural exforliator) हाथों को चमकाने का काम करती है और स्किन से गंदे तत्वों को हटाने में मदद करती हैं।

हाथों में एलोवेरा जेल लगाए

एलोवेरा जेल को हाथों पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं। साथ में हाथ सॉफ्ट और सुंदर होते हैं। क्योंकि एलोवेरा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E स्किन को अच्छा बनाता है। इसके अंदर मौजूद तत्व हाथों से गंदगी को हटाने में मदद करते है और नई खाल को लाने में सहायक होते हैं।

नींबू और बेसन को लगाएं

हाथों को साफ और चमकाने के लिए नींबू और बेसन को लगाना चाहिए। साथ में कुछ देर तक हाथों की मसाज करें। इसको लगाने से हाथ कोमल और खूबसूरत हो जाते हैं। क्योंकि ये स्किन को टाइट करता है। बेसन के अंदर विटामिन B6, मैग्निशियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है, जोकि स्किन के लिए लाभदायक होता है।

ये भी पढ़े:- Cauliflower disadvantages: फूलगोभी सेवन बढ़ा सकता है परेशानियां

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story