पानी पीने से भी घटता है वजन, पता होना चाहिए सही तरीका

आज कल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वेट के कारण काफी परेशान रहते हैं। वहीं लॉकडाउन के कारण लोगों का वजन और भी ज्यादा बढ़ रहा है। वहीं स्टडी में पाया गया था कि पुरूषों के मुकाबल महिलाओं का वजन ज्यादा बढ़ा है। वहीं अगर आप भी मोटापे के कारण परेशान हैं तो हम आपको वेट कम करने का बहुत ही आसान उपाय बताने जा रहे हैं। यह तो हर कोई जानता है कि पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि पानी पीकर भी वेट कम हो सकता है। इसके साथ ही इससे भूख भी कंट्रोल होती है। इसके लिए बस आपको पानी पीने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसी बीच आज हम आपको वेट लॉस करने के लिए पानी पीने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
ऐसे पिएं पानी
बच्चों पर की गई रिसर्च से पता चला है कि पानी पीने से 25 प्रतिशत कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि हर 10 मिनट में इंसान को एक कप पानी पीना चाहिए। इससे शरीर एनरजेटिक रहता है, जिससे वेट लॉस होने में हेल्प मिलती है। इसे ऊर्जा व्यय (resting energy expenditure) फॉर्मूला कहते हैं।
हर 10 मिनट में एक कप पानी पिएं
आपको बता दें कि पानी पीने से आपके शरीर के सभी तंत्र सही तरीके से काम करते हैं। जिससे आपका फैट बर्न होता है। अगर आप अपना पेट अंदर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप हर 10 मिनट में एक कप पानी पिएं।
सिर्फ प्यास लगने पर ही नहीं बल्कि भूख लगने पर भी पानी पिएं
सिर्फ प्यास लगने पर ही नहीं बल्कि भूख लगने पर भी पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से भूख कंट्रोल रहती है और आप ओवरइटिंग नहीं करते हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि खाना खाने से पहले 1 कप पानी पीने से दो महीने में 2 किलो वजन कम किया जा सकता है।
Also Read: नवंबर तक कोरोना वायरस के हो सकते हैं 1 करोड़ केस, सर्दी में और तेज होगी COVID-19 की रफ्तार : स्टडी
क्रेविंग कंट्रोल होती है
अगर आपको बार बार भूख लगती है तो आप अपनी भूख क्रेविंग को शांत करने के लिए आप कुछ खाने के बजाए पानी पी सकती हैं। ऐसा करने से आपकी भूख भी खत्म हो जाएगी और क्रेविंग भी शांत होगी। इसे नियमित करने से आपकी फूड क्रेविंग की परेशानी दूर हो जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS