E-सिगरेट नॉर्मल सिगरेट से कम हार्मफुल, फिर भी आपको पहुंचा सकता है अस्पताल, हो सकती है ये बीमारियां

E-सिगरेट नॉर्मल सिगरेट से कम हार्मफुल, फिर भी आपको पहुंचा सकता है अस्पताल, हो सकती है ये बीमारियां
X
E-Cigarette Harmful for Health: सभी लोगों को धूम्रपान करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन अब नॉर्मल सिगरेट की जगह ई-सिगरेट ने ली है। जानें यह हमारी हेल्थ को कैसे पहुंचाता है नुकसान।

E-Cigarette Harmful for Health: सेहत के लिए धूम्रपान करना काफी हानिकारक होता है। इससे हमारे शरीर में कई बीमारियों का जन्म होता है। ऐसा कहा जाता है कि लोगों को समय के साथ अपने जीवन और सभी चीजों में बदलाव करना चाहिए। मगर ऐसे ही कुछ बदलाव सिगरेट पीने के तरीकों में आ गया है। अब नॉर्मल सिगरेट की जगह ई-सिगरेट ने ली है। युवाओं में ई-सिगरेट पीने का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि ई-सिगरेट भी हेल्थ के लिए हार्मफुल होता है, हालांकि ये नॉर्मल सिगरेट से कम हानिकारक होता है, क्योंकि इसमें तंबाकू नहीं पाया जाता है। ई-सिगरेट में सिर्फ निकोटिन पाया जाता है। लंबे समय तक रोजाना ई-सिगरेट पीने से फेफड़ों पर भी इसका असर दिखाई देता है। चलिए जानते हैं कि इससे क्या नुकसान होता है।

ई-सिगरेट पीने से रेस्पिरेटरी को होता है नुकसान

1. टिश्यू संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ता

ई-सिगरेट में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अंदर सगुंध, निकोटीन और रसायन मौजूद होता है। हम जब सांस लेते हैं, तो ये सभी तत्व एरोसोल में बदल जाता है और सांस लेने के जरिए हमारे फेंफड़ो में प्रवेश कर जाता है। एरोसोल में एसीटैल्डिहाइड,फॉर्मेल्डिहाइड और एक्रोलिन आदि के कई अनेक तत्व होते हैं। जिससे हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ई सिगरेट के जरिए रेस्पिरेटरी टिश्यू में सूजन, जलन और फेंफड़ो के खराब होने का खतरा हो सकता है।

2. ई-सिगरेट फेफड़ों के लिए हानिकारक

यदि ई-सिगरेट को लंबे समय तक पीते हैं, तो फेफड़ो के खराब होने और सूजन आने का खतरा अधिक होता है। साथ ही फेफड़ो में घाव और कई अन्य परेशानी हो सकती है। सिगरेट हमारे शरीर रेस्पिरेटरी पर प्रभाव डालती है। साथ ही फेफड़ों के लिए कई बीमारी पैदा करती है।

3. फेफड़ों में इन्फेकशन होने का खतरा बढ़ जाता

ई-सिगरेट के अंदर निकोटीन होता है। अगर इसका लंबे समय तक उपयोग किया जाता है, तो ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। यही वजह है कि आजकल अधिकतर युवाओं को फेफड़ो से संबंधित बीमारी हो रही है। इसके कारण फेफड़ों में कमजोरी आती है और इन्फेकशन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

4. सूजन की समस्या होने का डर

युवाओं में ई-सिगरेट पीने का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इसकी वजह से कई परेशानी हो रही है। इसमें मौजूद एरोसोन सूजन होने की समस्या को बढ़ा देता है। इन सभी क्रियाओं के जरिए क्रोनिक ब्रोकाइटिस जैसे अनेक लक्षणों को हमारे शरीर में पैदा करता है। साथ में रेस्पिरेटरी परेशानी बढ़ने लगती है। अगर आप इन समस्यों से ग्रस्त हैं, तो क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी की दिक्कत हो सकती है।

5. रेस्पिरेटरी की समस्या बढ़ सकती है

फ्लेवरिंग ई-सिगरेट को पीने से व्यक्ति को फेफड़े की समस्या होना आम बात हैं। इसको पीने से फेफड़ों में छोटे घाव हो जाते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को सांस लेने, भूख न लगने जैसी कई परेशानी हो सकती हैं। इसका हमारे फेफड़ों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक है।

ये भी पढ़ें:- Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story