इन 3 आसान एक्सरसाइज से कम कर सकते हैं बैक साइड फैट, कुछ ही दिन में हो जाएंगी फिट

अक्सर 30 से 40 साल की उम्र के बाद अधिकतर महिलाएं अपने (Belly Fat) बैली (पेट के आस-पास) फैट से परेशान रहती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं अपने पीठ पर स्टोर (Back Side Fat) (बैक साइड) एक्सट्रा फैट से परेशान रहती हैं। पीठ पर जमा यह फैट महिलाओं की फिगर को खराब कर देता है। इस वजह से वे अपनी मनपसंद ड्रेसेस पहनने में भी हिचकिचाती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो डेली सिर्फ ये तीन आसान एक्सरसाइज करके बैक साइड फैट से छुटकारा पा सकती हैं।
स्पॉट रनिंग (Spot Runing)
रेग्युलर स्पॉट रनिंग करने से आप अपने (Back Side Fat) बैक साइड फैट को काफी हद तक कम कर सकती हैं। इसे करने के लिए एक जगह पर सीधी खड़ी हो जाएं। अब उसी जगह पर जॉगिंग करना शुरू कर दें। इस दौरान आप अपने पैरों की अंगुलियों पर जोर देते हुए कूदें। इस एक्सरसाइज को आप 30-40 सेकेंड तक करें। इसके बाद कुछ सेकेंड रिलैक्स करने के बाद इसे फिर दोहराएं। स्पॉट रनिंग वॉर्म-अप का एक हिस्सा होता है। इसमें एक ही जगह पर खड़े होकर आपको रनिंग करनी होती है। रेग्युलर इस एक्सरसाइज को करके आपके पीठ का फैट धीरे-धीरे बर्न होने लगेगा। इससे मसल्स की मूवमेंट होती है, जिससे फैट कम होता है। स्पॉट रनिंग ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाती है, साथ ही कैलोरी बर्न भी करती है।
एल्बो प्लैंक (Elbow plank)
पीठ का फैट बर्न करने के लिए (Elbow Plank Exercise) एल्बो प्लैंक एक्सरसाइज करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। पूरे बॉडी पर स्टोर फैट को कम करने के लिए भी एल्बो प्लैंक काफी अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे अपने शरीर का वजन दोनों कोहनियों, पैरों के पंजों पर ले आएं। इस दौरान अपने शरीर को एकदम सीधा रखें। कुछ सेकेंड इसी पोजीशन में रहें। इस पोजीशन में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। यह बॉडी को सही शेप देने में मदद करती है। इसकी रेग्युलर प्रैक्टिस से बॉडी शेप में कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा, बैक फैट भी कम होने लगता है।
कोबरा पोज (Cobra Pose)
कोबरा पोज पीठ के फैट को कम करने के लिए एक बेहतरीन (Cobra Pose Exercise) एक्सरसाइज है। जो शरीर के एक्सट्रा फैट को कम करने में मददगार होती है। कोबरा पोज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी दोनों हथेलियों को कंधों की सीध में रखें। हथेलियों के सहारे अपने कमर तक के हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। इस पोजीशन में अपने गर्दन और सिर को भी ऊपर उठाएं। इस कंडीशन में कुछ देर रहें। इसके बाद पहले वाली नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। आप इस एक्सरसाइज को 3-5 बार कर सकती हैं। इसे रोजाना करने से आपकी पीठ पर स्टोर एक्सट्रा फैट धीरे-धीरे बर्न होने लगेगा, आपको स्लिम बॉडी शेप मिलेगी। कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले किसी एक्सपर्ट से अच्छी तरह सीख लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS