World Alzheimer Day 2023: 40 से नीचे की उम्र वाले लोगों की याददाश्त हो रही कमजोर, तेज मेमोरी के लिए खाएं ये 7 चीजें

World Alzheimer Day 2023: 40 से नीचे की उम्र वाले लोगों की याददाश्त हो रही कमजोर, तेज मेमोरी के लिए खाएं ये 7 चीजें
X
World Alzheimer Day 2023 : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को टेंशन के कारण अल्जाइमर की बीमारी होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब बुजुर्गों के बाद युवा और बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि किन चीजों के खाने से अल्जाइमर का खतरा कम होता है।

World Alzheimer Day 2023 : अल्जाइमर की बीमारी दिमाग से संबंधित होती है। इसमें इंसान की याद्दाश्त कमजोर होती है। ये बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को डिप्रेशन हो रहा है, जिससे अल्जाइमर होने का खतरा बढ़ रहा है। केवल युवा ही नहीं बल्कि बच्चे भी इस बीमारी की चपेट मेें आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर में 21 सितंबर को 'वर्ल्ड अल्जाइमर डे' मनाया जाता है। अगर आपकी याद्दाश्त भी कमजोर हो रही है, छोटी-छोटी चीजें भूलने लगे हैं, आपके बच्चे को पढ़ाई कराने के बाद कुछ याद नहीं रहता है, तो मतलब है कि आपको अल्जाइमर है। चलिए तो जानते हैं कि किन 7 चीजों का सेवन करने से दूर हो सकती है अल्जाइमर की बीमारी।

40 साल की उम्र के बाद बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा

व्यक्ति को अल्जाइमर की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसका खतरा अधिक मंडराने लगता है। आज के समय में बच्चों को भी ये बीमारी अपना शिकार बना रही है। उन्होंने क्या पढ़ाई की, क्या खाया और कुछ समय पहले क्या कर रहे थे, बच्चों को कुछ याद नहीं रहता है। नेशलन इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग के मुताबिक, अल्जाइमर की बीमारी वैसे आमतौर पर 60 साल की उम्र के बाद होती है, लेकिन आज के समय में लोगों के दिमाग में बढ़ती टेंशन के कारण 40 साल से नीचे उम्र के लोगों में भी इस बीमारी के होने का खतरा बढ़ने लगा है। इसका सबसे पहला लक्षण है कि व्यक्ति इसमें चीजों को भूलने लगता है। कई बार ये बीमारी इतनी गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है कि मरीज अपना नाम, रिश्तेदारों की शक्ल, घर को भूल जाता है।

दिमाग को कैसे तेज करें

अगर आप भी अल्जाइमर की बीमारी से बचना चाहते हैं, तो याद्दाश्त को तेज रखना बेहद जरूरी है। ये बीमारी मुख्यतौर पर लोगों की दिमागी स्थिति को कमजोर करती है। दिमाग को तेज करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें विटामिन, ओमेगा-3, मिनरल्स और प्रोटीन आदि के तत्व पाए जाते हो, जैसे अखरोट, बादाम, अनार, ब्लूबेरी, मैपल सिरप, एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल आदि का सेवन करने से याद्दाश्त तेज होगी।

दिमाग सिकुड़ने की वजह

व्यक्ति को अल्जाइमर होने के कारण उसका दिमाग सिकुड़ने लगता है। ब्रेन डिसऑर्डर समय के साथ गंभीर रूप लेता है। इसकी वजह से व्यक्ति की ब्रेन सेल्स खत्म होने लगती है और दिमाग सिकुड़ने लगता है। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ती हैं, वैसे-वैसे इसका खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। सर्दी होने के कारण दिमाग की नसें भी सिकुड़ जाती हैं। इसमें सोचने समझने और किसी चीज को याद रखने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए हमेशा प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।

परमानेंट इलाज संभव नहीं

अल्जाइमर की बीमारी के लिए अभी तक कोई परमानेंट इलाज संभव नहीं हो पाया है। जबतक दवाएं या थैरेपी करवाएंगे, तबतक स्थिति बेहतर रहती है। जैसे ही कोई व्यक्ति इन चीजों का सेवन करना बंद कर देगा, तो दिमागी स्थिति खराब होने लगती है। इसलिए अल्जाइमर की बीमारी से बचने के लिए दिमाग को तेज करने वाली चीजों को अवश्य खाएं।

ये भी पढ़े:- Benefits of Durva Grass: बप्पा को अर्पित करने वाली दूर्वा के ढेरों फायदे

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story